जॉब्स

इस विभाग में अप्रेंटिस के पदों पर नौकरी का गोल्डन चांस, बिना परीक्षा के डायरेक्ट भर्ती

NLC Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन ने अप्रेंटिस के 588 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 3 जनवरी 2024 है। यहां आप एनएलसी अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

NLC Recruitment 2024: इस विभाग में अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी

NLC Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती (NLC Recruitment 2024) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यहां आवेदन कर (NLC Apprentice Recruitment 2024) सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्रेंटिस के कुल 500 से ज्यादा पदों की रिक्तियों पर भर्ती (NLC Apprentice Vacancy) की जाएगी। यहां ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 3 जनवरी 2024 है। यहां आप एनएलसी अप्रेंटिस के दों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व (NLC Apprentice Vacancy 2024) सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

NLC Recruitment 2024: किस पद पर कितनी वैकेंसी

ग्रेजुएठ अप्रेंटिस - 336 पद

टेक्नीशियन अप्रेंटिस - 252 पद

कुल पद 588

NLC Recruitment Vacancy: एनएलसी अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन

नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नर्सिंग में ग्रेजुएठ/बीएससी नर्सिंग/इंजीनियरिंग में डिग्री या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

NLC Apprentice Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवदेन

  • सबसे पहले NLC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NLC Apprenctice Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भगुतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

NLC Apprentice Vacancy: सैलरी

एनएलसी के अप्रेंटिस के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को अलग अलग स्टाइपेंड दिया जाएगा। जिसमें ग्रेजुएट इंजीनियरिंग अप्रेंटिस को 15028 रुपये प्रतिमाह, टक्नीशियन अप्रेंटिस ट्रेनी को 12524 रुपये प्रतिमाह और बीएससी नर्सिंग वाले उम्मीदवार को 12524 रुपये हर महीने दिया जाएगा। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना परीक्षा के मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article