यात्रा

Disney Cruise Ship: एडवेंचर के शौकीन कर सकेंगे जादुई सफर, जानें कितना होगा क्रूज का किराया

Disney Cruise Ship Ticket: पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। डिज़्नी के नए क्रूज जहाज, डिज़्नी एडवेंचर के टिकट की बिक्री शुरू हो चुकी है। दिसंबर 2025 में सिंगापुर से रवाना होने वाला यह जहाज बेहद ही खूबसूरत आकर्षणों का दावा करता है, जिसमें समुद्र में दुनिया का सबसे लंबा रोलरकोस्टर भी शामिल है।

Image

Disney Cruise Ship

Disney Cruise Ship: घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी है। वॉल्ट डिजनी कंपनी के पहले एशिया-आधारित क्रूज जहाज, डिज़नी एडवेंचर के टिकट की बिक्री शुरू कर दी है। बच्चे हों या बड़े डिज्नी एक ऐसा कार्टून है, जो सभी के जीवन का अमूल्य हिस्सा रहा है। ऐसे में अगर आप डिज्नी क्रूज पर स्पेशल ट्रिप का प्लान करना चाहते हैं तो साल 2025 आपके लिए बेहद स्पेशल ऑफर लेकर आ रहा है।

डिज्नी क्रूज स्पेशल शिप अगले साल सिंगापुर में दिसंबर में रवाना होगा जो हो ना हो ट्रैवल करने वालों के लिए एक स्पेशल ट्रीट से कम नहीं है। अगर आप इस क्रूज के लिए बुकिंग करना चाहते हैं तो ये जानना जरूरी है कि इस क्रूज के लिए बुकिंग तीन से चार रातों के लिए ही होगी जिसे आप 11 दिसंबर से कर सकते हैं।

दो वयस्कों के लिए इस पैकेज की कीमत 1,564 डॉलर से शुरू हो रही है। पारिवारिक पैकेज, भी इस यात्रा में शामिल है जिसमें चार लोगों के लिए तीन रात का खर्चा लगभग $3,400 है। अगर आप प्रीमियम अनुभव चाहते हैं तो दो विशेष फ्रोजन-थीम वाले सुइट भी उपलब्ध हैं। ट्रैवल एजेंसियों के जरिए और डिज्नी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप बुकिंग कर सकते हैं।

बता दें कि ये क्रूज शिप खास तरीके से डिजाइन किया गया है जिससे यात्रियों का मंत्रमुग्ध होना लगभग तय ही है। 6,700 यात्रियों की क्षमता के साथ, जहाज सिंगापुर में अपने घरेलू बंदरगाह पर कम से कम पांच साल बिताएगा।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article