यात्रा

IRCTC Tour Package: वंदे भारत से करिए रामलला के दर्शन, दिवाली पर लॉन्च हुआ बेस्ट टूर पैकेज

IRCTC Tour Package 2024: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने RAM LALLA DARSHAN AYODHYA नाम से एक पैकेज को लॉन्च किया है जिसके तहत श्रद्धालु सरयू घाट, रामलला मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन बिना किसी टेंशन के घूम सकेंगे। इस पैकेज में रहने से लेकर खाने-पीने का खर्चा भी शामिल किया गया है।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package 2024, RAM LALLA DARSHAN AYODHYA: अयोध्या में स्थित राम जन्मभूमि पर रामलला के दर्शन श्रद्धालुओं को एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव से भर देते हैं। रामलला के दर्शन की चाह लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन धरती पर आते हैं। ऐसे में लाखों श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी एक तोहफा लेकर आई है। श्रद्धालुओं के लिए RAM LALLA DARSHAN AYODHYA (NDR012) के नाम से एक पैकेज लॉन्च किया गया है जिसके तहत अयोध्या में राम भक्तों को घुमाया जाएगा।

ये पैकेज 1 रात और दिन का होगा जिसमें ट्रेन के द्वारा श्रद्धालुओं को घुमाया जाएगा। सरयू घाट, रामलला मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन इन गंतव्यों को इस यात्रा के द्वारा कवर किया जाएगा। होटल ताराजी रिज़ॉर्ट में आपके ठहरने की व्यवस्था की गई है। इस पैकेज में खाने-पीने का खर्चा भी शामिल किया गया है।

अब आपको खर्चे से जुड़ी जानकारी दे देते हैं। अगर आप अकेले यात्रा करने के इच्छुक हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 16020 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ ट्रैवल करने पर प्रति व्यक्ति 11040 रुपये किराया होगा। ट्रिपल शेयरिंग के लिए किराया 9510 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 9170 रुपए तय किया गया है।

इस टूर पैकेज की बुकिंग करने के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ विकल्प पर क्लिक करके करके सीधे बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 9717641764, 9717648888, 8287930712, 8287930620 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल से 06:10 बजे ट्रेन नंबर 22426 - अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस से आपकी रवानगी होगी।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article