यात्रा

Within 100 KMS Srinagar: श्रीनगर के बेहद पास बसी है जन्नत, कम समय में पहुंचकर करो जी भरके एन्जॉय

Within 100 KMS Srinagar: सर्दियों के मौसम में बर्फबारी को एन्जॉय करने के लिए आप अगर श्रीनगर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इस बार केवल श्रीनगर की यात्रा करके ही घर वापस मत लौट आना। श्रीनगर के बेहद पास एक ऐसी प्यारी सी जगह है जहां आप कम टाइम में पहुंचकर दिल खोलकर एन्जॉय कर सकते हैं।

Image

Within 100 KMS Srinagar

Places to Visit near Srinagar: भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में बसे शानदार शहर श्रीनगर घूमने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो इस बार आपके लिए एक पैकेज में डबल धमाका है। Within 100 kms की अपनी इस सीरीज में हम आपको बारामुला जिले में स्थित एक ऐसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे जिसे जानने के बाद आप खुदको वहां जाने से शायद ही रोक पाएं। बर्फ से ढकी पहाड़ियों से लेकर खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य के नजारे आपको सब यहां देखने को मिल जाएंगे। ये जगह सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए एक आदर्श गंतव्य है।

गुलमर्ग: श्रीनगर से गुलमर्ग की दूरी तकरीबन 51 किलोमीटर है जहां आप 2 घंटे से कम का ट्रैवल करके आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां की हरी-भरी वादियां, बर्फ से ढकी पहाड़ियां और मनमोहक दृश्य हमेशा से ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती रही है। ऐसे में अगर आप प्रकृति की गोद में 2 पल शांति में बिताने के अलावा बर्फबारी और एडवेंचर के शौकीन हैं, तो गुलमर्ग आपके लिए एक आदर्श गंतव्य हो सकता है।

स्नोफॉल और स्कीइंग: गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट की गिनती भारत के सबसे बड़े स्की रिसॉर्ट्स में होती है। स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के शौकीन लोगों के लिए ये एक बेहतरीन स्थल है। सर्दियों में यहां शीतकालीन खेलों का आनंद लिया जा सकता है।

सांस्कृतिक अनुभव और कश्मीरी व्यंजन: कश्मीरी भोजन का अनुभव करने के लिए भी आप गुलमर्ग का रुख कर सकते हैं। रोघन जोश, यखनी, पुलाव, कश्मीरी चाय का स्वाद लेने के लिए आप यहां जा सकते हैं। पारंपरिक व्यंजन का स्वाद आपका दिन बना देगा।

श्रीनगर से गुलमर्ग की यात्रा: निजी कार या टैक्सी के माध्यम से आप श्रीनगर से गुलमर्ग की यात्रा कर सकते हैं। श्रीनगर से गुलमर्ग के लिए सड़क मार्ग सबसे सामान्य और सुविधाजनक तरीका है। इसके अलावा श्रीनगर हवाई अड्डे से भी आप गुलमर्ग की यात्रा कर सकते हैं जिसकी दूरी सिर्फ 35 किलोमीटर है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article