Tourist Destinations Places to visit in Delhi: बात दिल्ली की हो, यहां के खाने की, यहां के लोगों की या फिर यहां की घूमने फिरने की शानदार जगहों की, हर चीज का अपना दीवानापन है। बेशक ही घूमक्कड और चटोरे लोगों के लिए शायद ही दिल्ली से बेहतर कोई जगह होगी। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं, और सस्ते में दिल्ली के अनदेखे रूप को बेहतरीन अंदाज में एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो दिल्ली की ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स बेशक ही आपको कभी निराश नहीं करेंगी। नोट करें और आज ही विजिट करें दिल्ली की बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन्स।
Tourist Places in Delhi
इंडिया गेट

India Gate
दिल्ली की सुहानी शाम का लुत्फ उठाने के लिए इंडिया गेट बहुत ही प्यारा ऑप्शन है। इस वॉर मेमोरियल में आपको देशभक्ति का बहुत ही प्रभावशाली एहसास होगा।
हुमायूं का मकबरा

Humayun Tomb
खूबसूरती में हुमायूं के मकबरे का भी कोई जवाब नहीं है, 1569-70 में बने इस मकबरे का निर्माण हुमायूं कि पहली पत्नी द्वारा किया गया था। निजामुद्दिन स्टेशन के पास बने इस मकबरे में ढलता सूरत देखने का अपना अलग ही मजा है।
लाल किला

Red Fort
लाल किला भारत के इतिहास का शानदार नमूना है, लाल पत्थर से बना ये सालों साल पुराना किला आज भी अपनी खूबसूरती से आपके मन को मंत्रमुग्ध करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
अक्षरधाम मंदिर

Akshardham Temple
स्वामीनारायण भगवान के भक्त हैं, तो आपके लिए अक्षरधाम मंदिर भी घूमने के लिए दिल्ली की मस्ट विजिट प्लेस है, शानदार वास्तुशैली वाले इस मंदिर में आपको सुकून का अद्भुत अनुभव होगा।
कनॉट प्लेस

Connaught Place
कनॉट प्लेस में आपको दिल्ली की मॉर्डन जीवनशैली का लुत्फ उठाने का भरपूर मौका मिलेगा। यहां आपको शानदार लग्जरी ब्रांड्स से लेकर खाने पीने की बेहतरीन जगहें मिलेंगी।
लोटस टेंपल

Lotus Temple
लोटस टेंपल भी घूमने फिरने के लिए बहुत ही प्यारी जगह है। यहां आपको शानदार आर्किटेक्चर का नमूना देखने को मिलेगा।
चांदनी चौक

Chandni Chowk
दिल्ली का असल अंदाज देखना है, तो चांदनी चौक की गलियों की सैर जरूर कर आएं। यहां आपको शॉपिंग से लेकर खाने पीने तक की शानदार वैराइटी मिल जाएगी। वहीं अगर आप शादी की खरीददारी करना चाहते हैं, तो सस्ते में इस बाजार में आपको सब कुछ मिल जाएगा।
बांग्ला साहिब

Gurudwara Bangla Sahib
सुकून और शांति का अनुभव करना चाहते हैं, तो दिल्ली के दिल में बसे गुरुद्वारा बंगला साहिब जाकर बाबाजी के चरणों में माथा टेक आएं। यहां आपको बहुत ही प्यारा अनुभव मिलेगा, आप गुरुद्वारे में लंगर भी छक सकते हैं।
