Attari Wagah Border: देश में हर साल 15 अगस्त (15 August) को बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (
हर दिन अटारी-वाघा बॉर्डर पर होती है बीटिंग द रिट्रीट
अटारी-वाघा बॉर्डर पर देशभक्ति का अलग ही मजा है। वैसे तो हर दिन अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट होती है, लेकिन 15 अगस्त के दिन अटारी-वाघा बॉर्डर पर खुद अपनी आंखों से देखने का मजा ही कुछ और होता है। बीटिंग द रिट्रीट के दौरान औपचारिक रूप से बॉर्डर को बंद किया जाता है और दोनों देश के झंडे को सम्मानपूर्वक उतारा जाता है। बीटिंग द रिट्रीट हर रोज शाम में सूर्यास्त से पहले आयोजित होता है।बीटिंग द रिट्रीट में उतारे जाते हैं दोनों देशों के राष्ट्रीय ध्वज
बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम की शुरुआत परेड से होती है और ये दोनों देशों के सैनिकों द्वारा किया जाता है। भारतीय सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स के सैनिक अपने पैरों को जितना संभव हो उतना ऊपर उठाकर मार्च करते हैं। बीटिंग द रिट्रीट में दोनों देशों के सैनिक एक लय में मार्च करते हैं और अपने-अपने राष्ट्रीय ध्वज को उतारते हैं। बीटिंग द रिट्रीट में देशभक्ति के नारे लगाए जाते हैं।
Attari Wagah Border
बीटिंग द रिट्रीट में आते हैं विदेशी नागरिक
बीटिंग द रिट्रीट को देखने के लिए विदेशी नागरिकों समेत देश के हजारों लोग अटारी-वाघा बॉर्डर पर आते हैं। कार्यक्रम समाप्त होने पर सभी सैनिकों की जय-जयकार करते हैं और राष्ट्रगान गाते हैं। साथ ही वहां आए लोग 'जय हिंद' और 'वंदे मातरम' के ऊंचे नारों से उनका उत्साहवर्धन करते हैं।कहां पर हैं अटारी-वाघा बॉर्डर? (Where is Attari-Wagah Border located?)
अटारी-वाघा बॉर्डर ग्रैंड ट्रंक रोड पर है। वाघा पाकिस्तान में लाहौर के रास्ते में एक गांव है। पाकिस्तान के साथ वाघा सीमा भारत में अमृतसर से लगभग 30 किलोमीटर दूर अटारी गांव के पास है। अटारी और वाघा बॉर्डर में कोई अंतर नहीं है।
Beating Retreat Ceremony
अटारी-वाघा बॉर्डर की टाइमिंग और एंट्री फीस (Attari-Wagah Border Timings and Entry Fees)
अटारी-वाघा बॉर्डर पर जाने का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक है। समारोह का समय शाम 4.15 बजे (सर्दियों में) और शाम 5.15 बजे (गर्मियों में) है। एंट्री लगभग 2-3 बजे शुरू होती है। सीटें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होती हैं। आपको यहां कोई पास या टिकट खरीदने की आवश्यकता नहीं है। यहां आना फ्री है। आप यहां साल के किसी भी दिन आ सकते हैं। हालांकि जब दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूरर्ण होते हैं तो प्रवेश बंद कर दिया जाता है।अटारी-वाघा बॉर्डर जाने का क्या है बढ़िया समय (Best time to visit Attari-Wagah Border Amritsar)
सर्दियों के महीनों में अटारी-वाघा बॉर्डर अमृतसर की यात्रा की योजना बनाना सबसे अच्छा है। सर्दी नवंबर के आसपास शुरू होती है और मार्च तक रहती है। सर्दियों में पूरे दिन मौसम आरामदायक बना हुआ रहता है।
Wagah Border
