टेक एंड गैजेट्स

सावधान! ये ब्लूटूथ ऐप्स चुरा रहे हैं लोगों का पर्सनल डेटा, फोन में हों तो तुरंत करें डिलीट

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 03:47 PM IST

Google प्ले स्टोर में कुछ ऐसे ब्लूटूथ ऐप्स की पहचान की गई है, जिनमें खतरनाक वायरस हैं। ऐसे में अगर ये ऐप्स आपके फोन में हों तो तुरंत डिलीट कर दें।

Image

ये ब्लूटूथ ऐप्स चुरा रहे हैं लोगों का पर्सनल डेटा

Photo : iStock

गूगल प्ले स्टोर में वायरस इंफेक्टेड ऐप्स की खबरें आती ही रहती हैं। अब एक बार फिर ये जानकारी सामने आई है कि एक डेवलपर के कुछ मैलवेयर इंफेक्टेड गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। इन ऐप्स को कुल 10 लाख बार डाउनलोड भी किया जा चुका है। सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर कंपनी Malwarebytes के मुताबिक, ऐसे कुल चार ऐप हैं जो यूजर्स को फिशिंग पेज सर्व कर उनकी निजी जानकारियां चुरा रहे हैं।

मैलवेयर या वायरस से इंफ्टेड ऐप्स गूगल की सिक्योरिटी को बायपास करने में सफल होते रहे हैं। लेकिन, इस बार परेशान करने वाली बात ये है कि गूगल को जिन डेवलपर के बारे में जानकारी पहले भी मिल चुकी है उन्हें प्लेटफॉर्म से नहीं हटाया गया है। Malwarebytes ने लिखा है कि इस डेवलपर को पहले अपने ऐप्स को मैलवेयर इंजेक्ट करते हुए पाया गया था। इसके बाद ये डेवलपर गूगल के मेन ऐप स्टोर में अपने ऐप्स को लिस्ट कर पा रहा है।

गूगल प्ले स्टोर पर Mobile apps Group नाम की कंपनी ने कुछ ऐप्स को लिस्ट किया गया है। इनके डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है कि स्मार्ट ऐप का इस्तेमाल कर आपको किसी भी डिवाइस में मजबूत और भरोसेमंद ब्लूटूथ पेयरिंग मिलेगी।

ये हैं ऐप्स:

  • Bluetooth Auto Connect
  • Driver: Bluetooth Wi-Fi, USB
  • Bluetooth App Sender
  • Mobile transfer: smart switch

इन ऐप्स के बारे में रिपोर्ट में बताया गया है कि जब कोई यूजर इन ऐप्स को डाउनलोड करता है। तो ये खतरनाक ऐप्स कुछ देर के लिए इंतजार करते हैं और फिर क्रोम और फिशिंग वेबसाइट्स को ऑटोमैटिकली ओपन कर देते हैं। ये फिशिंग वेबसाइट्स कई तरह के कंटेंट ऑफर करती हैं। कुछ खतरनाक नहीं होती और केवल पे-पर-क्लिक जनरेट करने के लिए इस्तेमाल होती हैं। वहीं, कुछ बेहद खतरनाक होती हैं। कुछ वेबसाइट्स एडल्ट कंटेंट ओपन कर देती हैं और कहती हैं आप इंफेक्ट हो गए हैं। ऐसे में अगर ये ऐप आपके फोन में हों तो तुरंत डिलीट कर दें।

साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article