टेक एंड गैजेट्स

गैलेक्सी S24 सीरीज के साथ सैमसंग ईयरफोन को भी मिला AI का सपोर्ट, कीमत भी हुई कम, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy Buds AI Features: AI सपोर्ट के बाद सैमसंग गैलेक्सी बड्स मॉडल लाइव ट्रांसलेट फीचर और एआई-आधारित इंटरप्रेटर फीचर का उपयोग करने में सक्षम होंगे। यूजर्स कनेक्टेड ईयरफोन के माध्यम से बात करते समय स्मार्टफोन स्क्रीन पर कॉल का रियल टाइम ट्रांसलेट कर सकते हैं।

Image

Samsung Galaxy Buds AI Features

Samsung Galaxy Buds AI Features: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन गैलेक्सी S24 सीरीज के साथ सैमसंग गैलेक्सी वायरलेस ईयरफोन को भी एआई से लैस कर दिया है। कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी बड्स 2, गैलेक्सी बड्स 2 प्रो, और गैलेक्सी बड्स FE के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स को जारी किया है। बता दें कि कंपनी ने इसी साल 18 जनवरी को अपनी गैलेक्सी S24 सीरीज को पेश किया था, जो एआई फीचर्स के साथ आती है।

गैलेक्सी बड्स में मिलेंगे ये AI फीचर्स

AI सपोर्ट के बाद सैमसंग गैलेक्सी बड्स मॉडल लाइव ट्रांसलेट फीचर और एआई-आधारित इंटरप्रेटर फीचर का उपयोग करने में सक्षम होंगे। यूजर्स कनेक्टेड ईयरफोन के माध्यम से बात करते समय स्मार्टफोन स्क्रीन पर कॉल का रियल टाइम ट्रांसलेट कर सकते हैं।

इसके अलावा, अब सैमसंग गैलेक्सी बड्स का उपयोग करते समय भी, यूजर्स एआई-संचालित एक्सप्लेशन का लाभ उठा सकेंगे जो दो व्यक्तियों के बीच बातचीत का अनुवाद करती है। यानी अब बातचीत तो ट्रांसलेट करने के लिए दूसरे व्यक्ति को फोन देने की जरूरत नहीं रहेगी। हालांकि, इन फीचर्स का फायदा गैलेक्सी S24 सीरीज स्मार्टफोन के साथ ही लिया जा सकता है।

गैलेक्सी बड्स के साथ दमदार डिस्काउंट दे रही कंपनी

टेक दिग्गज ने गैलेक्सी बड्स पर कैशबैक या अपग्रेड ऑफर की भी घोषणा की है। सैमसंग गैलेक्सी बड्स 2 प्रो पर 6,000 रुपये की छूट मिल रही है, जबकि बड्स 2 और बड्स एफई पर क्रमशः 5,000 रुपये और 3,000 रुपये की छूट मिल रही है। बता दें कि गैलेक्सी बड्स 2 प्रो की कीमत 17,999 रुपये है, बड्स 2 की कीमत 11,999 रुपये और बड्स FE की कीमत 9,999 रुपये है। लेकिन ऑफर और डिस्काउंट के बाद आप इन्हें बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article