देश

फरवरी 2025 तक पूरा हो जाएगा राष्ट्रीय राजमार्ग का जोरहाट-झांजी हिस्सा, गडकरी ने दिया गोगोई को भरोसा

नितिन गडकरी ने कहा कि विभिन्न कारणों से इसमें देरी हुई। काम अब पूरे जोरों पर चल रहा है। जोरहाट-झांजी हिस्सा फरवरी 2025 तक पूरा हो जाएगा।

Image

जल्द पूरा होगा जोरहाट-झांजी हिस्सा

Jorhat-Jhanji portion of NH: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को आश्वासन दिया कि असम में राष्ट्रीय राजमार्ग 37 का जोरहाट-झांजी हिस्सा फरवरी 2025 तक पूरा हो जाएगा। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान गोगोई द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में गडकरी ने यह आश्वासन दिया। गडकरी ने कहा, मैंने इस सड़क के बारे में चर्चा करने के लिए 10-12 बैठकें की थीं। विभिन्न कारणों से इसमें देरी हुई। काम अब पूरे जोरों पर चल रहा है। जोरहाट-झांजी हिस्सा फरवरी 2025 तक पूरा हो जाएगा।

गोगोई लंबे समय से अपने लोकसभा क्षेत्र जोरहाट से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। कांग्रेस नेता ने पिछले दिनों गडकरी से मुलाकात की थी और उन्हें पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि सड़क का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए क्योंकि इसकी खराब प्रगति और खराब हालत के कारण लोगों को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

गोगोई ने यह भी कहा था कि राजमार्ग के निर्माण में कई वर्षों की देरी हुई है और राजमार्ग के इस हिस्से में लगातार दुर्घटनाएं और लंबा ट्रैफिक जाम आम हो गया है। उन्होंने कहा था कि सड़क के कई हिस्सों का काम पिछले कई वर्षों से चल रहा है और इसकी हालत दयनीय है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया था, लगातार दुर्घटनाओं से लेकर लंबे ट्रैफिक जाम तक, यह हिस्सा कई दिक्कतों से जूझ रहा है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article