क्रिकेट

बीसीसीआई इन तीन से चर्चा के बाद करेगा टी20 टीम के भविष्य के बारे में फैसला, ये हो सकता है नया कप्तान

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 11, 2022, 10:27 PM IST

बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद टीम के भविष्य के बारे में योजना की तैयारी कर दी है। राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ चर्चा के बाद बोर्ड निर्णायक कदम उठाएगा। टी20 टीम के लिए नए कप्तान का भी ऐलान हो सकता है।

Image

विराट कोहली और रोहित शर्मा( साभार AP)

मुंबई: टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की निराशाजनक हार के बाद बीसीसीआई ने मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और हेड कोट राहुल द्रविड़ के साथ बैठक करने का फैसला किया है। इस बैठक में चर्चा के बाद टीम के लेकर भविष्य के बारे में निर्णय बोर्ड करेगा।

इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट में बतौर सूत्र बीसीसीआई के अधिकारी ने होने वाली इस बैठक में होने के बारे ब्यौरा देते हुए कहा, हम एक बैठक का आयोजन करेंगे जिसमें टी20 टीम के भविष्य का खाका तैयार किया जाएगा। हम जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं करना चाहते हैं। टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों को पहले अपनी बात रखने दें उसके बाद बोर्ड कोई निर्णय लेगा।'

सबसे उम्रदराज थी टीम इंडिया

टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में शर्मनाक हार के बाद टी20 टीम में बड़े बदलाव की वकालत की जा रही है। प्रशंसक और क्रिकेट पंडित दोनों ही उम्रदराज खिलाड़ियों की जगह टी20 टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका देने की पैरवी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में शिरकत करने गई भारतीय भारतीय टीम की औसत उम्र 30.6 वर्ष थी। जो कि भाग ले रही सभी 16 टीमों में सबसे ज्यादा थी। 37 वर्षीय दिनेश कार्तिक भारतीय टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे। इसके अलाव रविचंद्रन अश्विन(36), कप्तान रोहित शर्मा(34), विराट कोहली(34), सूर्यकुमार यादव(32) और भुवनेश्वर कुमार 30 साल से ज्यादा उम्र के खिलाड़ी टीम में शामिल थे।

अमेरिका-वेस्टइंडीज की मेजबानी में होगा अगला विश्व कप

अगली बार टी20 विश्व कप साल 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला जाएगा। इस बात की संभावना बेहद संभावना बेहद कम है कि अगले विश्व कप में मौजूदा टीम के बहुत से खिलाड़ी खेलते दिखाई दें। ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि टीम आसानी से बदलाव के दौर से गुजरे।

हार्दिक हो सकते हैं टी20 टीम के नए कप्तान

आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर तीन मैच की टी20 सीरीज में टीम की कमान हार्दिक पांड्या संभालेंगे। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि सबसे छोटे फॉर्मेट के नए कप्तान के रूप में उन्हें तैयार किया जाएगा। हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में लड़ते नजर आने वाले एकलौते भारतीय थे। जिनकी 42 गेंद पर 63 रन की धमाकेदार पारी की बदौलत भारतीय टीम 6 विकेट पर 168 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही थी। इसके बाद खराब गेंदबाजी की वजह से भारत को 10 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

बदलाव की तैयारी में हैं चयनकर्ता

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ में उम्रदराज खिलाड़ियों के भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।' ये जानकारी भी मिली है कि चयनसमिति ने टीम में बदलाव की तैयारी कर ली है और वो कुछ नए चेहरों को टीम में शामिल कर सकती है। ऐसे में बीसीसीआई कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ चर्चा करने के बाद ही कोई निर्णायक कदम उठाएगा।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article