एडिलेड: भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप के 2022 के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही। टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली(50) और हार्दिक पांड्या(63) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने कप्तान जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की आतिशी पारियों की बदौलत 169 रन के लक्ष्य को 16 ओवर में 10 विकेट रहते हासिल कर लिया।
हार के बाद मायूस हुए रोहित शर्माहार के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बेहद निराश दिखे। वो मायूसी के साथ मैदान से बाहर जाते दिखे। मैदान से बाहर आने के बाद रोहित डग आउट में अकेले सिर झुकाकर बैठ गए। रोहित इस दौरान अपने आंसू पोछ रहे है। हार से उनका दिल टूट गया था। रोहित उस दौरान किसी से बात नहीं कर रहे थे। कोई खिलाड़ी उनके करीब जाने की हिम्मत भी नहीं कर रहा था।
रोहित की कप्तानी में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे हिटमैन
रोहित शर्मा आठवीं बार टी20 विश्व कप में शिरकत कर रहे थे। साल 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम के वो सदस्य रहे थे। 15 साल बाद वो बतौर कप्तान टी20 विश्व कप जीतने के इरादे से ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। पहली बार कप्तानी करते हुए वो टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में सफल रहे लेकिन सेमीफाइनल में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।
