क्रिकेट

एश्ले गार्डनर बनीं भारत की हार का कारण, बाद में किया गजब का खुलासा

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 23, 2023, 11:19 PM IST

Ashliegh Gardner player of the match, IND Women vs AUS Women T20 World Cup 2023 Semi Final: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ही वो खिलाड़ी रहीं जिसने भारतीय महिला टीम को टी20 विश्व कप फाइनल में गुरूवार को सबसे ज्यादा छकाया और प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। मैच के बाद उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा भी किया।

Image

एश्ले गार्डनर रहीं प्लेयर ऑफ द मैच (ICC)

Photo : Twitter

ऑस्ट्रेलिया और भारत की महिला क्रिकेट टीमों के बीच गुरुवार को केपटाउन में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 का सेमीफाइनल मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 173 रनों का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम जवाब में करीब तो पहुंची लेकिन 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन ही बना सकी और 5 रन से मैच गंवा दिया जिसके साथ ही फाइनल में जाने का उनका सपना टूट गया। ऑस्ट्रेलिया की जीत की सबसे बड़ी वजह बनीं ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर।

एश्ले गार्डनर ने 18 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली और उसके साथ ही 37 रन देकर 2 विकेट भी झटके। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया। मैच के बाद एश्ले गार्डनर से जब सवाल जवाब हुए तो उन्होंने कुछ दिलचस्प खुलासे कर डाले। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा।

गार्डनर ने कहा, "आखिरी ओवर में मेरे दिल की धड़कन 190 जैसी थी। हमारी टीम इसी तरह लड़ती है। मैच के बाद हडल में हमने एक दूसरे से यही कहा था। हम जीतने की स्थिति में नहीं थे। लेकिन हमने रास्ता बनाया, मेहनत की और हम जीत गए। हमने बैट से अच्छा प्रदर्शन किया, गेंद से थोड़ा चूक गए।"

उन्होंने आगे कहा, "भारत के पास निचले क्रम तक अच्छी बल्लेबाज हैं। गेंद हाथ में थी और कोशिश विकेट पर मारने की थी और अतिरिक्त रन नहीं देने थे। इस मनोबल के साथ फाइनल में जाना चाहूंगी।"

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article