Aaj Ka Rashifal 16 December 2024: सोमवार के दिन वृष राशि वालों को वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा। वहीं कर्क राशि के जातक की लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज के दिन सिंह राशि वाले व्यवसाय में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे लेकिन उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। धनु राशि के जातक पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। मीन राशि के जातक लव लाइफ में असत्य से बचें। उदर रोग से बचें। आइए जानें सारी राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष
मङ्गल शुभ है। द्वितीय गुरु व तृतीय चन्द्रमा कर्म पथ पर मंगलमय फल प्राप्त करने का संकेत कर रहे हैं। धन प्राप्ति के मार्ग में शनि एकादश का होकर महत्वपूर्ण है। यह समय बेहतर अवसर का है। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे।
आज का उपाय -लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 03
वृष
द्वितीय चन्द्रमा व इस राशि में गोचर करते गुरु शुभ फल देंगे। जॉब में नवीन अवसरों से भरे रहने की सम्भावना है। बिजनेस में एकसाथ ज्यादा कार्यों से बचें। टाइम म का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय -स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें।
शुभ रंग -नीला व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 07
मिथुन
इस राशि के चन्द्रमा व द्वादश गुरु मङ्गल करेंगे। आज का दिन जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब परिवर्तन के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय -श्री विष्णु उपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
शुभ अंक -06 व 09
कर्क
चन्द्रमा द्वादश भाव में शुभ फल देंगे। जॉब में नवीन पद पर कार्य शुरू कर सकते हैं। बिज़नेस में सफलता नहीं मिल पा रही है। प्रयास तेज करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व ऊनी वस्त्रों का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -04 व 07
सिंह
चन्द्रमा एकादश गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे लेकिन उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -धार्मिक पुस्तकों का दान आज का श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले गुड़हल का पुष्प साथ मे अवश्य लें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -05 व 07
कन्या
दशम चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में सफल करेंगे। जॉब वर्क के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी।
आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें।
शुभ रंग-हरा व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 07
तुला
भाग्य भाव के चन्द्रमा व वृष के गुरु बिजनेस को लेकर लाभान्वित करेंगे। पंचम शनि शुभ हैं। जॉब को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -घर के मंदिर में हनुमान जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। ज्यादा यात्रा से बचें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 07
वृश्चिक
मङ्गल व गुरु मकान क्रय करने की योजना बनाएंगे। चन्द्रमा अष्टम है। जॉब में विवादों से बचें। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें व तिल -चावल का दान करें।
शुभ अंक -05 व 08।
शुभ रंग -पीला व सफेद
धनु
चन्द्रमा सप्तम है। तृतीय शनि शुभ है। छात्र करियर व जॉब में सफल रहेंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
आज का उपाय -श्री सुंदरकांड का पाठ करें।कम्बल व ऊनी वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
शुभ अंक -04 व 07
मकर
शनि द्वितीय व चन्द्रमा खष्ठम गोचर कर रहे हैं। गुरु वृष में है। छात्रों का करियर पहले से बेहतर होगा। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।
आज का उपाय -शिवलिंग को बेल पत्र,गंगा जल व शहद अर्पित करें। राशि स्वामी शनि व राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग -सफेद व आसमानी।
शुभ अंक -04 व 06
कुम्भ
शनि इसी राशि में व चन्द्रमा पंचम गोचर कर रहे हैं। छात्र प्रगति करेंगे। आप बिजनेस में किसी न्यू डील से परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व मङ्गल लीवर प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग -सफेद व आसमानी।
शुभ अंक -01 व 09
मीन
आज चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ गोचर में है। घर में सब सुंदर होगा।चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। भावुकता से बचें। न्यू बिजनेस डील से सफलता मिलेगी। व्यवसाय सफलता तक पहुंचेगी। जॉब को लेकर खुश रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में असत्य से बचें। उदर रोग से बचें।
आज का उपाय-श्री सूक्त का पाठ करें।कम्बल दान करें।
शुभ रंग ;-लाल व सफेद।
शुभ अंक -01व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
