क्रिकेट

नीतीश राणा छोड़ सकते हैं पुरानी टीम का साथ, क्रिकेट के मैदान पर रिंकू के साथ फिर जम सकती है जोड़ी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 20, 2023, 10:07 AM IST

Ranji Trophy 2023, Nitish Rana: आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए धमाकेदार पारी खेलने वाले नीतीश राणा अब अपनी पुरानी टीम का साथ छोड़ सकते हैं। घरेलू क्रिकेट के नए सीजन में वे नई टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।

Image

केकेआर की जर्सी में नीतीश राणा। (फोटो- BCCI)

Ranji Trophy 2023, Nitish Rana:भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और नई दिल्ली के पूर्व कप्तान नीतिश राणा जल्द ही अपनी अपनी पुरानी टीम को अलविदा कह सकते हैं। वे आगामी सत्र से उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से घरेलू क्रिकेट खेल सकते हैं। वे अभी तक नई दिल्ली की ओर से खेलते हुए नजर आते थे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने कहा कि नीतिश राणा को लेकर बातचीत चल रही है। फिलहाल औपचारिकताओं पर काम किया जा रहा है।

दे दी गई है मंजूरी

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, नीतीश राणा ने दिल्ली क्रिकेट संघ (डीडीसीए ) से एनओसी की मांग की है। वहीं, डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने पुष्टि की है कि उन्हें एसोसिएशन से एनओसी और आश्यक मंजूरी दे दी गई है।

रिंकू के साथ फिर जमेगी जोड़ी

आईपीएल में रिंकू सिंह और नीतीश राणा की जोड़ी ने खुब धमाल मचाया है। अब ये जोड़ी घरेलू क्रिकेट में भी धमाल मचाने को तैयार है। अगर नीतीश राणा उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल होते हैं तो रिंकू सिंह और नीतिश राणा एक साथ बल्लेबाजी करने हुए नजर आएंगे। आईपीएल में कई बार दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर अपनी टीम को जीत दिलाई है।

नीतीश का ऐसा रहा है प्रदर्शन

29 साल के नीतीश राणा का घरेलू क्रिकेट में जमकर बल्ला चलता है। वे करीब 200 घरेलू मैच खेल चुके हैं। नीतीश ने 44 फर्स्ट क्लास मैच में 2507 रन बनाए हैं। इसी तरह 71 लिस्ट-ए में 2209 रन और 175 टी20 4275 रन बनाए हैं। वहीं, घरेलू क्रिकेट में रन बनाने के साथ विकेट चटकाने में भी सफल रहे हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास में 24 विकेट, लिस्ट-ए में 47 विकेट और टी20 में 43 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article