क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: जिम्बाब्वे के खिलाफ अफगानिस्तान ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

ZIM vs AFG Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Sikandar Raza vs Rashid Khan: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। इस मुकाबले में सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे और राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम उतरी।

Image

आज का टॉस कौन जीता, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान। (फोटो- Zimbabwe Cricket X)

Photo : Twitter

Who Won The Toss Today, Zimbabwe vs Afghanistan 3rd T20 Match Toss Live: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले की शुरू हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच आज तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे और राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम उतरी। दोनों टीमों की नजर जीत पर है और सीरीज भी अपने नाम करने की कोशिश रहेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में पटखनी देकर 1-0 से बढ़त हासिल की थी। यह बढ़त अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को रास नहीं आई और अगले ही मुकाबले में यानी सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने जिम्बाब्वे को शिकस्त देकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दी। अब सीरीज का फैसला निर्णायक मुकाबले में होने वाला है। अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो अफगानिस्तान की टीम का पलड़ा भारी है। अफगानी टीम को पांच मैचों में से 4 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है।

हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान टॉस टाइम (Zimbabwe vs Afghanistan 3rd T20 Match Toss Time)

- 4:30 PM

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान स्टेडियम (Zimbabwe vs Afghanistan 3rd 2nd T20 Match Venue)

- हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11 (Zimbabwe Playing-11)

ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, वेस्ली मधेवेरे, सिकंदर रजा (कप्तान), ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, फ़राज़ अकरम, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, ट्रेवर ग्वांडू।

अफगानिस्तान की प्लेइंग-11 (Afghanistan Playing-11)

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (डब्ल्यू), सेदिकुल्लाह अटल, जुबैद अकबरी, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान (सी), मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड (Zimbabwe Squads)

सिकंदर रजा, फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा।

अफगानिस्तान का स्क्वॉड (Afghanistan Squads)

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, मोहम्मद नबी, दरविश रसूली, जुबैद अकबरी, गुलबदीन नैब, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान , नूर अहमद, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद और नवीन उल हक।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article