क्रिकेट

Neil Wagner Retired: न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, टेस्ट में स्टीव स्मिथ के भी उड़ा चुका होश

New Zealand fast bowler Wagner Retires: न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज नील वैगनर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। वैगनर ने 12 सालों तक देश के लिए क्रिकेट में भरपूर योगदान दिया। उन्होंने 250 से ज्यादा टेस्ट विकेट भी झटके।

Image

नील वैगनर संन्यास (फोटो- ICC Twitter)

New Zealand fast bowler Wagner Retired: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। वैगनर का इसी के साथ 12 सालों का टेस्ट करियर समाप्त हो गया है। इस दौरान उन्होंने 64 टेस्ट मैच खेले और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी भी जीती।

37 वर्षीय वैगनर गुरुवार (29 फरवरी) को वेलिंगटन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट में एकादश का हिस्सा नहीं होंगे और क्राइस्टचर्च में दूसरे टेस्ट से पहले उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा, जिसका मतलब है कि वह अंतरराष्ट्रीय खेल से संन्यास ले लेंगे। 260 टेस्ट विकेट के साथ नील वेगनर न्यूजीलैंड के पांचवें सबसे सफल गेंदबाज हैं।

ये आगे बढ़ने का समय है- गेंदबाज नील वैगनर

वैगनर ने कहा कि निर्णय आसान नहीं था और यह "एक भावनात्मक सप्ताह" था लेकिन यह स्पष्ट था कि यह आगे बढ़ने का सही समय था।न्यूज़ीलैंड क्रिकेट मीडिया में उनके हवाले से कहा गया, "जिस चीज़ को आपने इतना कुछ दिया है और जिससे आपने बहुत कुछ पाया है, उससे दूर जाना आसान नहीं है, लेकिन अब दूसरों के लिए आगे आने और इस टीम को आगे ले जाने का समय आ गया है।"

मैंने अपने करियर के हर पल का आनंद लिया- गेंदबाज नील वैगनर

वैगनर ने आगे कहा कि "मैंने ब्लैक कैप्स के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने के हर एक पल का आनंद लिया है और एक टीम के रूप में हम जो कुछ भी हासिल कर पाए हैं उस पर मुझे गर्व है। मेरे करियर के दौरान बनी दोस्ती और बंधन वे हैं जिन्हें मैं सबसे अधिक संजोकर रखूंगा और मैं मैं आज जहां हूं उसमें भूमिका निभाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मेरे टीम के साथी हमेशा मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं और मैं हमेशा वही करना चाहता हूं जो टीम के लिए सबसे अच्छा हो - मुझे उम्मीद है कि यही वह विरासत है जिसे मैं छोड़ूंगा।'

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article