क्रिकेट

PSL 2023: नसीम शाह की इस बेहतरीन गेंद ने मचाई खलबली, वेस्टइंडीज का नया कप्तान हुआ ढेर, देखिए वायरल वीडियो

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 21, 2023, 09:19 PM IST

PSL 2023, Naseem Shah dismissal of Rovman Powell: पाकिस्तान सुपर लीग में इन दिनों टी20 का खूब धमाल मचा हुआ है। पाकिस्तानी सहित कई विदेशी खिलाड़ी इस लीग में आए दिन अपना जलवा बिखेर रहे हैं। ऐसा ही एक जोरदार मैच मंगलवार को पेशावर और क्वेटा के बीच हुआ जिसमें नसीम शाह की एक गेंद ने खलबली मचाई।

Image

नसीम शाह की शानदार गेंद (PSL)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2023)
  • नसीम शाह की गेंद का वीडियो वायरल
  • वेस्टइंडीज के नए कप्तान रोवमेन पॉवेल हुए बोल्ड

PSL 2023 Viral Video: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह आए दिन अपनी गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। पाकिस्तान में इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2023) का आयोजन हो रहा है जहां भी नसीम शाह अपना जलवा बिखेरने में चूक नहीं रहे हैं। इस तेज गेंदबाज ने मंगलवार को पेशावर जल्मी और क्वेटा ग्लेडिएटर्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक शानदार गेंद पर वेस्टइंडीज के नए टी20 कप्तान रोवमेन पॉवेल की गिल्लियां बिखेर दीं।

कराची में खेले गए पीएसएल 2023 के इस नौवें मुकाबले में सरफराज अहमद की अगुवाई वाली क्वेटा ग्लेडिएटर्स टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 154 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसमें इफ्तिखार अहमद का अर्धशतक शामिल था। जब पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की अगुवाई वाली पेशावर जल्मी टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआती चार विकेट 67 रन के अंदर गिर गए जिसमें बाबर आजम (19) का विकेट भी शामिल रहा।

इसके बाद वेस्टइंडीज के नए टी20 कप्तान रोवमेन पॉवेल ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीशम के साथ मिलकर शानदार साझेदारी को अंजाम दिया और अपनी टीम की उम्मीदों को जिंदा कर दिया। लेकिन जब पॉवेल 22 गेंदों में 36 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर नसीम शाह ने एक शानदार गेंद पर पॉवेल को बोल्ड करते हुए अपनी टीम व अपने फैंस को कदमों पर खड़ा कर दिया। देखते-देखते सोशल मीडिया पर इस गेंद का वीडियो भी वायरल होने लगा, यहां देखिए उस गेंद का वीडियो..

नसीम शाह की इस शानदार गेंद ने बेशक पेशावर जल्मी की उम्मीदों को कुछ देर के लिए झटका दिया लेकिन कीवी ऑलराउंडर जिमी नीशम ने 23 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेलकर एक बार फिर मैच को अपनी टीम की तरफ खींच लिया।

इसके बाद श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम के कप्तान दासुन शनाका (नाबाद 16) और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और अब एक प्रांत के खेल मंत्री वहाब रियाज (नाबाद 10) ने अपनी टीम को 18.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article