क्रिकेट

Virat Kohli Dance Video: देखिए मैदान पर विराट कोहली की मस्ती, इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के सामने किया डांस

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Sep 27, 2023, 05:33 PM IST

IND vs AUS 3rd ODI, Virat Kohli dance video goes viral: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में राजकोट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसी बीच कुछ मस्ती भरे पल भी देखने को मिले जब भारतीय धुरंधर विराट कोहली मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के सामने नाचते नजर आए। यहां देखिए वीडियो।

Image

विराट कोहली का डांस वीडियो वायरल (screengrab-18)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मैच
  • मैदान पर फिर दिखी विराट कोहली की मस्ती
  • मार्नस लाबुशेन के सामने नाचते नजर आए विराट कोहली

IND vs AUS 3rd ODI, Virat Kohli dance video: राजकोट में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज के तीसरे व अंतिम मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 7 विकेट खोते हुए 352 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस दौरान मैदान पर कुछ मस्ती भरे क्षण भी नजर आए। पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर एक बार फिर डांस करते नजर आए।

मैच के दौरान एक ऐसा पल आया जब राजकोट की गर्मी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की हालत खराब होती दिख रही थी। तभी ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के लिए कुर्सी लाई गई और आइस पैक लगाकर वो आराम कर रहे थे। तभी विराट कोहली मैदान पर अभी-अभी आए बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का कुछ खास अंदाज में स्वागत करने पहुंच गए। अपने परिचित मस्ती वाले अंदाज में विराट कोहली लाबुशेन के सामने डांस करके हुए नजर आए जिसका वीडियो अब वायरल है।

इधर मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और डेविड वॉर्नर (David Warner) के साथ नए ओपनिंग पार्टनर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) को पिच पर उतारा। दोनों ने पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की। वॉर्नर 56 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिचेल मार्श ने धमाकेदार बल्लेबाजी की, लेकिन वो अपने शतक से चूक गए। वो 96 रन पर आउट हुए।

उनके साथ-साथ स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने भी धमाल मचाया और 74 रनों की पारी खेली, जबकि मार्नस लाबुशेन ने 72 रन बनाते हुए ऑस्ट्रेलियाई फैंस का दिल जीता। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाने में सफल रही। भारत की तरफ से बुमराह ने 3 विकेट, कुलदीप यादव ने 2 विकेट, जबकि सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article