भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 3rd ODI Highlights: राजकोट में मिली टीम इंडिया को 66 रन से हार, 2-1 से टीम इंडिया ने किया सीरीज पर कब्जा
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 3rd ODI Highlights: राजकोट में मिली टीम इंडिया को 66 रन से हार, 2-1 से टीम इंडिया ने किया सीरीज पर कब्जा
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 353 रन का विशाल लक्ष्य दिया। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने अच्छी शुरुआत की। टीम को पहला झटका 78 रन पर डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। वॉर्नर ने 56 रन बनाए। यह उनका भारत के खिलाफ लगातार तीसरा अर्धशतक है। इसके अलावा मिचेल मार्श शतक से चूक गए। वे 96 रन पर आउट हो गए। इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने भी अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 121.31 की स्ट्राइक रेट से 8 चौके और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाए। वहीं, मार्नस लाबुशेन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 72 रन पर आउट हो गए। भारत के जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए।
IND vs AUS 3rd ODI Live Match Score Streaming Online: WATCH HERE
