क्रिकेट

IND vs AUS U19 Dream11 Prediction, Playing 11: अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

IND vs AUS U19 Dream11 Team Prediction, India vs Australia U19 World Cup 2024 Final Playing 11 Today Match: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने है। इसमें भारत की कप्तानी उदय सहारन के हाथों में हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान ह्यू वेबगेन के हाथों में है। मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 ऐसी हो सकती है।

Image

भारत vs ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 (फोटो- ICC/Twitter)

IND vs AUS U19 Dream11 Team Prediction, India vs Australia U19 World Cup 2024 Final Playing 11 Today Match: द.अफ्रीका में खेला जा रहा अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है और खिताबी मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक दूसरे से भिड़ने वाली है। यह मैच 11 फरवरी 2024 को दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी के विलोमूर पार्क में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे होगा। दोनों टीमें पिछले चार मैचों में जीत की लय के साथ फाइनल में उतरेंगी। दो क्रिकेट दिग्गजों के बीच अंतिम मुकाबला रोमांचक होगा जिसमें भारत वनडे विश्व कप में मिली हार से उबरने की कोशिश करेगा।

भारत इस विश्वकप की सबसे सफल टीम है इस मैच को जीतकर उदय सहारन मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उन्मुक्त चंद, पृथ्वी शॉ और यश धूल के खास क्लब में शामिल होना चाहेंगे जिन्होंने टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर से खिताब जीतकर करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ने के इरादे से उतरेगी।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत का पलड़ा भारी

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया इससे पहले तीन बार भिड़ चुके हैं। भारत ने 2012 और 2018 के पिछले दो फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। ऐसे में टीम इस बढ़त को और भी आगे बढ़ाना चाहेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (U-19 World Cup 2024 predicted playing 11)

भारत की संभावित प्लेइंग 11 (India u19 predicted playing 11)

आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारण (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धास, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, सौम्य पांडे।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11 (Australia U19 Predicted playing 11)

हैरी डिक्सन, सैम कोन्स्टास, ह्यू वेबजेन (कप्तान), हरजस सिंह, रयान हिक्स (विकेटकीपर), टॉम कैंपबेल, ओलिवर पीक, राफ मैकमिलन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन, कैलम विडलर

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article