क्रिकेट

IND U19 vs AUS U19 World Cup Final 2024: इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, टीम इंडिया को छठी बार बना सकते हैं चैम्पियन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 11, 2024, 10:13 AM IST

IND U-19 vs AUS U-19, India vs Australia U19 World Cup final: अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला आज यानी रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम से होगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पांच स्टार खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

Image

भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान उदय सहारन के साथ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान। (फोटो- ICC Twitter)

Photo : Twitter

IND U-19 vs AUS U-19, India U19 vs Australia U19 Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप को आज नया चैम्पियन मिलने वाला है। दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में हो रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप का रविवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम(India U 19 Team) का सामना ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम( Australia U19 Team) से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि इससे पहले दोनों टीमों दो बार फाइनल में भिड़ चुकी हैं और दोनों बार ही टीम इंडिया चैम्पियन बनी है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के उन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं, जो टीम को छठी बार खिताब दिला सकते हैं। आइए नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर( India vs Australia U19 Final Top 5 Players)।

उदय सहारन की कप्तानी में टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड ( India U19 Team in World Cup Final) में उतरी है। उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड कप में 6 मैचों में 78.90 की स्ट्राइक रेट और 64.83 की औसत से सबसे ज्यादा 389 रन बनाए हैं। वे टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं।

2. मुशीर खान

शानदार बल्लेबाजी के लिए चर्चा में बने मुशीर खान का मौजूदा अंडर-19 में जमकर बल्ला चल रहा है। उन्होंने 101.19 की स्ट्राइक रेट और 67.60 की स्ट्राइक रेट से कुल 6 मैचों में 338 रन बनाए हैं। वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतकीय पारी भी खेली है।

3. सचिन धस

सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले सचिन धस का भी बल्ला जमकर चल रहा है। उनसे फाइनल में भी एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। वे 6 मैचों में 116.66 की स्ट्राइक रेट और 73.50 की औसत से कुल 294 रन बनाए हैं। वे मौजूदा वर्ल्ड कप में एक शतक और एक अर्धशतक जमा चुके हैं।

4. सौम्या पांडे

अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम के जरूरतों के हिसाब से विकेट चटकाने वाले सौम्या पांडे टूर्नामेंट के टॉप विकेटटेकर हैं। वे 6 मैचों में 2.44 की इकोनॉमी से कुलकुल 17 विकेट झटके हैं। वे टीम इंडिया के टॉप विकेटटेकर और ओवरऑल तीसरे विकेटटेकर हैं।

5. नमन तिवारी

नमन तिवारी भी अंडर-19 वर्ल्ड कप में लगातार कहर बरपा रहे हैं। वे 5 मैचों में 4.72 की इकोनॉमी से कुल 10 विकेट चटकाए हैं। वे टीम इंडिया के दूसरे टॉप विकेटटेकर हैं और ओवरऑल 11वें नंबर पर हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article