क्रिकेट

IND vs AUS 3rd Test Dream11 Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मुकाबले से पहले यहां देखें परफेक्ट ड्रीम-11 टीम

IND vs AUS 3rd Test Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs Australia Match Playing X1: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और महज्वपूर्ण मुकाबला 14 दिसंबर 2024 को खेला जाएगा। सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। इस मुकाबले के आगाज से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला शुक्रवार से खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

IND vs AUS 3rd Test Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs Australia Match Playing X1: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला 14 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। यह रोमांचक मुकाबला ब्रिस्बेन के ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया नई रणनीति के साथ उतरेगी। इस मुकाबले में रोहित शर्मा एक बार फिर ओपनिंग करते नजर आएंगे। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से पटखनी दी थी और इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त हासिल की थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसी हार के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराकर हो गई है। अब तीसरे और महत्वपूर्ण मुकाबले में दोनों टीमों की नजर जीत पर होगी और सीरीज में बढ़त हासिल करने पर होगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड (IND vs AUS 3rd Test Head To Head)

आंकड़ों के हिसाब से टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच कुल 109 मैच खेले गए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया को 45 मैचों में जीत मिली है, जबकि भारत ने 33 मैचों में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच 29 मैच ड्रॉ रहा है और एक मुकाबला टाई रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने होम ग्राउंड पर 31 मैचों में, अवे पर 14 मैचों में और न्यूट्रल वेन्यू पर एक मैचों में जीत मिली है। वहीं, भारतीय टीम ने होम ग्राउंड पर 23 मैचों में और अवे वेन्यू पर 10 मैचों में जीत मिली है।

IND vs AUS 3rd Test Match, भारत और ऑस्ट्रेलिया

दिनांक: 14 दिसंबर 2024

समय: 5:50 AM

मैदान: ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्बेन

भारत और ऑस्ट्रेलिया ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: ऋषभ पंत।

बल्लेबाज: विराट कोहली, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, यशस्वी जायसवाल।

ऑलराउंडर: मिचेल मार्श, नीतीश रेड्डी।

गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, जसप्रीत बुमराह।

भारत और ऑस्ट्रेलिया कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: पैट कमिंस।

उप-कप्तान: जसप्रीत बुमराह।

भारत का स्क्वॉड (India Squads)

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप। प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squads)

उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।

(*Disclaimer: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article