संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर भारतीय बल्लेबाजों के दो क्लब में एंट्री कर ली है।
Sep 17, 3:50 PMAsian Games 2026: एशिया कप जीत से भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है, लेकिन एशियन गेम्स का फॉर्मेट बिल्कुल अलग है। यहां कोई ग्रुप स्टेज नहीं है। टूर्नामेंट सीधे क्वार्टरफाइनल से शुरू हो रहा है और 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में नॉकआउट फॉर्मेट में एक हार पूरे अभियान को खत्म कर सकती है।
Sep 17, 3:17 PMअभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट प्लेइंग नेशन के लिए सबसे तेज शतक का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Sep 17, 3:11 PMPrithvi Shaw And Akriti Agarwal Breakup: पृथ्वी शॉ और आकृति ने इसी साल मार्च महीने में अपनी सगाई को पब्लिक किया था। दोनों की सगाई की तस्वीरें और वीडियोज तब खूब वायरल हुई थीं और फैंस ने दोनों को बधाई भी दी थी। हालांकि, महज 6 महीनों के भीतर ही यह रिश्ता टूट गया।
Sep 17, 2:19 PMDeputy Chairman of ICC: जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के साथ मिलकर ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 की सह-मेजबानी करने जा रहा है। ऐसे में तवेंगवा की आईसीसी उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति अफ्रीकी क्रिकेट के लिए बेहद अहम है।
Sep 17, 1:28 PMपाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे थाइलैंड को मात देकर एशियाई खेल 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उसे थाइलैंड के खिलाफ जीत के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
Sep 17, 1:58 PMभारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने गुरुवार को आइची-नागोया एशियाई खेलों को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक की तैयारियों की दिशा में अहम बताया है।
Sep 17, 12:42 PMAsian Games 2026 Women Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सामना भारत और जापान के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। यह मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम टूर्नामेंट की गत चैंपियन है:
Sep 17, 12:34 PMICC Player of the Month August 2026: श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने अगस्त 2026 महीने के लिए 'ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दिनुशा ने भारत के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज में अपने बल्ले से ऐसा तहलका मचाया कि पूरी दुनिया की नजरें उन पर टिक गई थीं।
Sep 17, 12:06 PMIND vs AFG 2026 Toss LIVE, India vs Afghanistan Timing Today Match (भारत बनाम अफगानिस्तान आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 17 सितंबर, 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।ऐसे में मैच का टॉस भी अहम है। जानिए खिताबी मुकाबले में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और किया क्या फैसला?
Sep 17, 1:55 PMICC Women's Player of the Month: एक गुमनाम देश की खिलाड़ी ने ICC विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। आइल ऑफ मैन की 19 साल की युवा बल्लेबाज लूसी बार्नेट ने यह खिताब अपने नाम किया है।
Sep 17, 11:38 AMIND vs AFG Highlights: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में अपना दबदबा कायम रखते हुए तीसरे और आखिरी मुकाबले में भी एकतरफा जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करना अफगान टीम के लिए शुरू से ही मुश्किल भरा रहा। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 14.1 ओवरो में मात्र 94 रनों पर ढेर हो गई।
अभिषेक का रिकॉर्डतोड़ शतक
आज के मैच के असली हीरो युवा ओपनर अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने महज 30 गेंदों में शतक जड़कर टेस्ट खेलने वाले देशों में सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनकी तूफानी पारी के दम पर भारत ने पावरप्ले में ही 100 रन ठोक दिए थे। दूसरे छोर से संजू सैमसन ने भी 50 रनों की अहम पारी खेलकर उनका बखूबी साथ दिया। हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद भारतीय मध्यक्रम लड़खड़ा गया और टीम 250 के पार जाने से चूक गई।
गेंदबाजों ने किया कमाल
222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले दो ओवर में ही उन्होंने अपने 3 अहम विकेट गंवा दिए। इसके बाद भारतीय स्पिन जोड़ी ने कहर बरपाया। नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लेकर अफगान बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। भारतीय गेंदबाजों ने एकजुट होकर ऐसी कसी हुई गेंदबाजी की कि अफगान टीम कभी भी मैच में वापसी नहीं कर पाई और 127 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई।
पहले दो मुकाबले भी जीता भारत
इससे पहले भारतीय टीम सीरीज के पहले दोनों मुकाबले भी जीत चुका है। जहां पहला मैच भारत ने सात विकेट से जीता था, वहीं दूसरे टी20 में भी भारतीय टीम को 7 विकेट से ही जीत हासिल हुई थी। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला भारतीय टीम औपचारिकता मात्र था।
भारत और अफगानिस्तान की टी20 टीमें (India And Afghanistan T20 Squads)
भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
अफगानिस्तान टी20 टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), दरविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब, नांगेलिया खारोटे, अब्दुल्ला अम्हेदजई, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और नवीन-उल-हक।
BCCI AGM: शुक्रवार को जब बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक का आयोजन मुंबई मुख्यालय में होगा तो इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा व फैसले होंगे। अंडमान एवं निकोबार द्वीप क्रिकेट संघ को एसोसिएट सदस्यता प्रदान करना और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में बीसीसीआई के प्रतिनिधि की नियुक्ति प्रमुख मुद्दों में शामिल होंगे। वहीं, आईपीएल संचालन परिषद में आम सभा के दो प्रतिनिधियों को शामिल करने पर भी विचार होगा।
Sep 17, 8:33 AMIndia vs Afghanistan 3rd T20I Match Timing Today 2026: आज (17 September 2026) अफगानिस्तान और टीम इंडिया के बीच 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम सीरीज के दो मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है और आज वो जीत के साथ क्लीन स्वीप करना चाहेगी। अफगानिस्तान की टीम अब सीरीज तो नहीं जीत सकती लेकिन वो सम्मान के लिए खेलेंगे। आज के मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। यहां जानेंगे आज का मैच कितने बजे शुरू होगा।
Sep 17, 7:49 AMMohammad Rizwan moves Lahore High Court: पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान पाक नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा भेजे गए समन को चुनौती देने के लिए लाहौर हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। ये समन के उन्हें पिछले सप्ताह एजेंसी के सामने पेश होने के बाद भेजा गया था।
Sep 17, 1:31 AMIND vs AFG 2nd T20 Pitch Report Today Match In Hindi: पहले दोनों मैच जीत कर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार को आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है और वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। भारतीय टीम ने पहले दो मैच में दमदार प्रदर्शन किया और अफगानिस्तान को खेल के हर विभाग में पस्त किया।
Sep 17, 12:30 AMवेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। पंजाब के युवा हरफनमौला नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार वनडे टीम में जगह मिला है, जबकि अनुभवी हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत अलग-अलग कारणों से टीम में जगह नहीं बना सके। टीम में 8 बड़े बदलाव किए हैं।
Sep 16, 5:34 PMTeam India ODI and T20 Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। वनडे टीम में जहां रोहित-कोहली की जोड़ी नजर आएगी। वहीं, वनडे टीम में जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ को मौका मिला है। ऋषभ पंत को ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का कप्तान बनाया गया है।
Sep 17, 2:26 AMटी20 सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार को आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आखिरी मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। अब तक के चयन से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत सूर्यवंशी को जगह देने के लिए कोई विशेष प्रयास करने को तैयार नहीं है।
Sep 16, 3:06 PMविमेंस प्रीमियर लीग 2027 की तारीखों का ऐलान हो गया है। अगले साल 14 जनवरी से मेगा टूर्नामेंट का आगाज होगा और 7 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अगले महीने यानी 28 अक्टूबर को कोच्चि में ऑक्शन होगा। इस महीने की 28 सितंबर को सभी फ्रेंचाइजियों के पास रिटेंशन का आखिरी मौका होगा। यानी की रिटेंशन की आखिरी तारीख 28 सितंबर निर्धारित की गई है।
Sep 16, 12:04 PMIPL 2027 सीजन के लिए ऑक्शन भारत में होने की उम्मीद है। लीग चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा है कि पिछले तीन सालों से विदेश में आयोजन के बाद अब वे इसे वापस भारत में कराना चाहते हैं। पिछले तीन सीजन के लिए ऑक्शन दुबई के जेद्दा और अबू धाबी में हुए थे।
Sep 16, 11:22 AMपहले खेलते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 254 रन बनाए। जोस बटलर ने 44 गेंद पर 80 और कप्तान हैरी ब्रूक ने 49 गेंद पर नाबाद 114 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 19 ओवर में 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के लिए सर्वाधिक 33 रन की पारी वेल्लालगे ने खेली। मैच में हैरी ब्रूक ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया।
Sep 16, 10:55 AMचक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें पूर्ण फिटनेस हासिल करने में अभी कुछ समय लगने की संभावना है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले 22 वर्षीय निगम ने अब तक लीग में 19 मैच खेले हैं और 13 विकेट लिए हैं।
Sep 16, 10:10 AMMichael Holding Defends Imran Khan: हाल ही में 7 पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों ने अपने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर इमरान खान के साथ पाकिस्तान की जेल में हो रहे व्यवहार का विरोध किया। वहीं, अब 'स्पोर्ट्स नाउ' से एक खास बातचीत में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर माइकल होल्डिंग ने विस्फोटक अंदाज में इमरान खान का खुलकर बचाव किया है।
Sep 16, 9:23 AM