क्रिकेट

IND vs NZ 1st ODI Match Timing 4 November 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs NZ 1st ODI Match Timing 4 November 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के बाद अब बारी है 50 ओवर फॉर्मेट यानी वनडे सीरीज की। दोनों टीमों के बीच बुधवार (4 नवंबर) को कितने बजे पहला वनडे मैच शुरू होगा, क्या कहते हैं आंकड़े और कहां होगा मुकाबला। सब कुछ यहां जानिए।

Image

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच का समय

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026
  • दोनों टीमों के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज
  • कब और कितने बजे खेला जाएगा पहला वनडे मैच

IND vs NZ 1st ODI Match Timing 4 November 2026: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम ने 3-2 से शानदार जीत दर्ज की। अब बारी है 50 ओवर फॉर्मट (वनडे क्रिकेट) सीरीज की। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार (4 नवंबर) से पांच वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आगाज होगा। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप से पहले ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए अहम है। भारतीय वनडे टीम की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) करेंगे। जबकि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में होगी। यहां आपको बताएंगे भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे कितने बजे और कहां होगा, साथ ही जानेंगे क्या कहते हैं दोनों टीमों के वनडे क्रिकेट में आंकड़े।

भारत-न्यूजीलैंड के वनडे क्रिकेट में आमने-सामने के आंकड़ेः भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज शुरू होने से पहले जान लेते हैं कि दोनों टीमों के वनडे क्रिकेट में आमने-सामने के आंकड़े कैसे रहे हैं। अब तक ये दोनों टीमें 50 ओवर फॉर्मेट में 123 मैचों में आमने-सामने आ चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। भारत ने जहां 63 वनडे मैचों में न्यूजीलैंड की टीम को मात दी है। वहीं, न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 52 वनडे मैचों में हराया है। मौजूदा वनडे सीरीज न्यूजीलैंड की जमीन पर खेली जा रही है इसलिए वहां से जुड़े आंकड़े भी जान लेते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक न्यूजीलैंड की जमीन पर 45 वनडे मैच हुए हैं। इन मैचों में 14 बार टीम इंडिया जीती है, जबकि मेजबान न्यूजीलैंड का पलड़ा अपनी पिचों पर भारी रहा है और उन्होंने वहां भारत को 26 वनडे मैचों में शिकस्त दी है।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे और कहां खेला जाएगा? (When And Where IND vs NZ 1st ODI Match Will Be Played)

मैचकहां होगा मुकाबलामैच का समय
भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडेऑकलैंड (ईडेन पार्क)भारतीय समय के मुताबिक सुबह 7:30 बजे

भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीमें (India And New Zealand ODI Squads)

न्यूजीलैंड वनडे टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), विल यंग, माइकल ब्रैसवेल, जैकब डफी, काइल जैमीसन, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर, नाथन स्मिथ, ग्लेन फिलिप्स और डैरिल मिचेल।

भारतीय वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नमन धीर, अर्शदीप सिंह और इशान किशन।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article