विराट कोहली की 74 रन की पारी के दम पर भारत ने बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली। कोहली ने 35 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। इस पारी के साथ ही कोहली विदेश में सर्वाधिक फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए। यह विदेश में उनका 29वां अर्धशतक था। इसके अलावा उनके नाम 21 शतक भी है। ऐसे में विराट कोहली विदेश में 50 फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोई भी क्रिकेटर आज से पहले यह कारनामा नहीं कर पाया था।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा हैं। संगकारा के नाम विदेश में 45 फिफ्टी प्लस का स्कोर है। उन्होंने 140 वनडे में यह कारनामा किया था।
रिकी पोंटिंग की बराबरी की
इतना ही नहीं इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम था, लेकिन अब विराट कोहली ने इसकी बराबरी कर ली। पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 मैच के 50 पारी में 1,971 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 12 अर्धशतक जड़े और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 141 रन था। विराट ने केवल 37 पारी में इसकी बराबरी कर ली। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 154 रन है।
सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा
विराट कोहली ने रन चेज में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रन चेज में तेंदुलकर के नाम 8,720 रन था, लेकिन अब कोहली उनसे आगे निकल गए। इस पारी के बाद कोहली के नाम रन चेज करते हुए 8,741 रन हो गए हैं।टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने दिखाई फुर्ती, हैरतअंगेज कैच लपकने के बाद 'धनुष' चलाने वाला जश्न- देखिए VIDEO
