US Midterm Election Results 2026 Highlights: ट्रंप को लगे बड़े झटके, करीबी रामास्वामी भी हारे, डेमोक्रेट्स ने दर्ज की बड़ी जीत
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव (Midterm Elections 2026) के नतीजे आ गए हैं। इस चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को तगड़ा झटका है। यूएस कांग्रेस के दोनों सदनों हाउस, सीनेट में डेमोक्रेट पार्टी को बहुमत हासिल हो गया। इस चुनाव में कई सारे रिकॉर्ड्स बने हैं। डेमोक्रेट्स ने कई राज्यों में गवर्नर का पद भी जीता है। चुनाव नतीजों के बाद ट्रंप ने कहा है कि वह डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करेंगे। हालांकि, इस हार का ठीकरा उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवारों पर फोड़ा है। ट्रंप ने कहा है कि वह चुनाव में नहीं थे, इसलिए उनकी पार्टी की हार हुई।
US Midterm Election Results 2026 Highlights: ट्रंप को लगे बड़े झटके, करीबी रामास्वामी भी हारे, डेमोक्रेट्स ने दर्ज की बड़ी जीत
’कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट’ अमेरिकी प्रांतों के भीतर एक विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र है।
डेमोक्रेटिक पार्टी की अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में जीत, कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत हासिल
कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेटिक पार्टी के नियंत्रण से ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दो वर्षों की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी और उनके एजेंडे को आगे बढ़ाने की राह में बाधाएं आने की आशंका है।
ट्रंप ने जोर-शोर से प्रचार किया, लेकिन हार मिली
अन्यथा मैं सब कुछ वीटो कर दूंगा....
'मैं चुनाव नहीं लड़ रहा इसलिए हारे', ट्रंप की आई पहली प्रतिक्रिया
रामास्वामी की जमकर हुई थी आलोचना
ट्रंप समर्थित भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी ओहियो के गवर्नर चुनाव हार गए
जॉर्जिया में बना इतिहास, किइशा लांस बॉटम्स बनीं अमेरिका की पहली अश्वेत महिला गवर्नर
30 साल बाद डेमोक्रेट्स ने टेक्सास में जीत हासिल की
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल दोबारा जीतीं
विवेक रामास्वामी की हार तय
डार्लिन की हार पर क्या बोले ट्रंप
दक्षिण कैरोलिना और उत्तरी कैरोलिना में डेमोक्रेट्स की जीत से सीनेट पर दोबारा कब्जा करने का लक्ष्य
टेक्सास में सीनेट चुनाव में डेमोक्रेट जेम्स टैलेरिको जीते
डेमोक्रेट रेबेका बेनेट ने न्यू जर्सी सीट पर जीत हासिल की
भारतीय मूल की डेमोक्रेट पिया डांडिया ने फ्लोरिडा से जीत हासिल की
सुहास सुब्रमण्यम वर्जीनिया से अमेरिकी कांग्रेस सदस्य के रूप में पुनः निर्वाचित हुए
भारतीय माता-पिता के घर ह्यूस्टन में जन्मे सुब्रमण्यम ने न्यू ऑरलियन्स के ट्यूलेन विश्वविद्यालय में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान सेवा भाव सीखा, जहां उन्होंने कैटरीना तूफान से प्रभावित समुदायों के पुनर्निर्माण के लिए स्वयंसेवकों को संगठित करने में मदद की। उन्होंने कैपिटल हिल में नीति सलाहकार के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने लाखों अमेरिकियों के लिए स्वास्थ्य सेवा की पहुँच को बढ़ाने और बेहतर बनाने के लिए काम किया, आव्रजन सुधार के समर्थन में द्विदलीय गठबंधन बनाने में मदद की, और पूर्व सैनिकों, वरिष्ठ नागरिकों और कामकाजी परिवारों के लिए रोजगार के अवसर और धन बढ़ाने के लिए कानून का मसौदा तैयार किया।
रिपब्लिकन पार्टी की शेली कैपिटो ने वेस्ट वर्जीनिया से जीत हासिल की
सीनेट में वर्तमान में रिपब्लिकन्स के पास 53-47 का बहुमत
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बहुमत के लिए 218 सीटें चाहिए
फ्लोरिडा में रिपब्लिकन जिमी पैट्रोनिस की दोबारा जीत
रिपब्लिकन जिमी पैट्रोनिस ने फ्लोरिडा के प्रथम कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पुनः चुनाव जीतकर प्रतिनिधि सभा में अपना एक और कार्यकाल सुरक्षित कर लिया है। उनकी जीत से रिपब्लिकन पार्टी को यह सीट बरकरार रखने में मदद मिली है, क्योंकि दोनों पार्टियां 2026 के मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस पर नियंत्रण के लिए संघर्ष कर रही हैं।
