क्रिकेट

'ये बेवकूफी है': वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठाने को लेकर भड़के श्रीकांत, टीम प्रबंधन पर साधा निशाना

Kris Srikkanth Slams Team Management For Benching Vaibhav Suryavanshi: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठाने से पूर्व महान भारतीय क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत काफी नराज हैं और उन्होंने अपने बयान से गुस्सा जाहिर किया है।

Image

वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठाने पर भड़के क्रिस श्रीकांत (PTI/AP/X)

वैभव सूर्यवंशी को लगातार बाहर बैठाने को लेकर टीम प्रबंधन, जिसमें कोच गौतम गंभीर भी शामिल हैं, उनकी आलोचनाएं थम नहीं रही हैं। ताजा बयान भारत के पूर्व चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत का आया है। श्रीकांत ने भारतीय टीम के भारतीय टीम प्रबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठाकर उन्होंने टीम के अंदर असुरक्षा का माहौल बना दिया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने एक समय पर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी, लेकिन आखिरी दो मैच हारने के बाद उन्हें 3-2 की जीत से ही संतोष करना पड़ा। वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 में 19 गेंदों पर 45 रन बनाने के बावजूद, वैभव सूर्यवंशी को अगले दोनों मैचों की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ईशान किशन, जिनकी जगह सूर्यवंशी को दूसरे और तीसरे टी20 में मौका मिला था, चोट से उबरने के बाद टीम में वापस आ गए थे। वहीं, रन बनाने में संघर्ष कर रहे संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में बनाए रखा गया।

श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी को टीम से बाहर रखने पर सवाल उठाए, खासकर न्यूजीलैंड में उसके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक मौका देकर खिलाड़ी को बाहर करने के बजाय, मैनेजमेंट को उसे लगातार खेलने के मौके देने पर ध्यान देना चाहिए।

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि वैभव सूर्यवंशी पिछले दो मैचों में क्यों नहीं खेले। वह बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में तीसरे मैच में अपनी काबिलियत साबित की है। आपको इस लड़के को तैयार करना चाहिए। इसके बजाय, आप उसे एक मैच में खिलाते हैं और अगले मैच में बाहर कर देते हैं। आप खिलाड़ियों के मन में असुरक्षा का माहौल बना रहे हैं, चाहे वह सैमसन हों या सूर्यवंशी। मैनेजमेंट जो कर रहा है, वह पूरी तरह से बेवकूफी है।"

श्रीकांत ने आगे कहा, “मैं यह नहीं कह रहा हूं कि संजू सैमसन को पूरी तरह से टीम से बाहर कर दिया जाए, लेकिन उन्हें आराम दिया जाए या तीनों सलामी बल्लेबाजों को समान रूप से रोटेट किया जाए। आप सूर्यवंशी को लगातार बेंच पर नहीं बैठा सकते।”

इस साल की शुरुआत में, आयरलैंड दौरे के लिए पहली बार चुने जाने के बाद, सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना डेब्यू किया। श्रीकांत ने यह सवाल भी उठाया कि भारत के पिछले दौरों में, काफी कमजोर गेंदबाजी आक्रमणों के खिलाफ इस युवा खिलाड़ी को और मौके क्यों नहीं दिए गए।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article