भारत-न्यूजीलैंड ऑकलैंड वनडे से पहले गिल एंड कंपनी के लिए अच्छी खबर है। दरअसल BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने प्रसिद्ध कृष्णा को फिट घोषित कर दिया है। बेंगलुरु की फैसिलिटी में पिछले दो दिनों में किए गए टेस्ट के बाद कृष्णा को CoE मेडिकल टीम से क्लीयरेंस मिल गया। वह जल्द ही न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो जाएंगे। वह इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीसरे अनऑफीशियल टेस्ट से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। तीसरा मुकाबला 7 नवंबर से शुरू होगा। हालांकि, वह बुधवार (4 नवंबर) से शुरू होने वाली पांच मैचों की ODI सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं।
क्रिकबज की 28 अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रसिद्ध (30) को 1 और 2 नवंबर को सिमुलेशन टेस्ट से गुजरना था। अब जब टेस्ट हो गया है तो CoE मेडिकल टीम ने उसे मैच में वापसी के असेसमेंट के लिए हरी झंडी दे दी है।
प्रसिद्ध कृष्णा को न्यूजीलैंड सीरीज के पहले तीन ODI मैचों के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन 30 सितंबर को गुवाहाटी में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ दूसरे ODI के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। 30 अक्टूबर को BCCI ने उन्हें ODI टीम से यह कहते हुए हटा दिया कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ को इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार होने से पहले अपना वर्कलोड मैनेज करना है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- ट्रेड डील के लिए तैयार CSK, निशाने पर विस्फोटक इग्लिश ऑलराउंडर-हैदराबाद के लिए खेला था पिछला सीजन
प्रसिद्ध कृष्णा के इंजरी अपडेट पर बीसीसीआई ने कहा 'न्यूज़ीलैंड A के खिलाफ तीसरे और आखिरी चार-दिवसीय मैच के लिए इंडिया A स्क्वॉड में शामिल होगा, बशर्ते वह रिटर्न टू प्ले (RTP) असेसमेंट पास कर ले। इससे उसे मैच प्रैक्टिस करने और टेस्ट सीरीज की तैयारी करने का मौका मिलेगा। वह न्यूजीलैंड जाने के लिए तैयार है।
