IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 5 मैच की वनडे सीरीज में एक बार फिर जब विराट कोहली मैदान में उतरेंगे तो जोश और रोमांच के साथ-साथ कई ऐसे रिकॉर्ड होंगे जो उनके निशाने पर होंगे। वनडे क्रिकेट के ज्यादातर रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके विराट अपने प्राइम फेज पर हैं और उन्होंने अपने खेलने के स्टाइल में भी अप्रत्याशित बदलाव किया है। ऐसे में ऑकलैंड के ईडेन पार्क में जब वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे तो उनके सामने चुनौती बड़ी होगी। चलिए एक-कर उन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं जो विराट इस सीरीज में पीछे छोड़ सकते हैं।
1.सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे
वर्तमान में विराट और सचिन तेंदुलकर दोनों के नाम 60 लिस्ट A सेंचुरी है। विराट कोहली अगर एक शतक जड़ देते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे। विराट जिस तरह के फॉर्म में हैं यह ज्यादा मुश्किल नहीं रहने वाला।
2. SENA कंट्री में बेहतरीन औसत
37 साल के विराट का बल्लेबाजी औसत SENA कंट्री में शानदार रहा है। उनका बल्लेबाजी औसत ऑस्ट्रेलिया में 50.03, इंग्लैंड में 51.48 और साउथ अफ्रीका में 76.38 के है। न्यूज़ीलैंड में, विराट ने ODI में 13 इनिंग में 49.66 के एवरेज से 596 रन बनाए हैं, जिसमें एक सेंचुरी और चार फिफ्टी शामिल हैं। उनके पास SENA कंट्री में 50 से ज्यादा औसत बनाने का मौका है।
3. चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन
विराट को चेज मास्टर कहा जाता है। 179 ODI और 168 इनिंग्स में, विराट ने 66.16 के एवरेज से 8,667 रन बनाए हैं, जिसमें चेज करते हुए 30 सेंचुरी और 45 फिफ्टी शामिल हैं। हालांकि, वह अब भी ODI रन-चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने के सचिन के ऑल-टाइम 8,720 रन (242 मैचों में 17 सेंचुरी के साथ) के रिकॉर्ड को तोड़ने से 54 रन दूर हैं।
4. नंबर 3 पर 13,000 रन
पिछले कुछ सालों में, विराट ने ODI में नंबर तीन को अपना बना लिया है। वह नंबर तीन पर 13,000 ODI रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बनने से सिर्फ़ 12 रन दूर हैं।
5. जीत में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर
जीत में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर जड़ने से विराट केवल दो कदम की दूरी पर हैं। अभी उनके नाम 194 ODI में 93 फिफ्टी-प्लस स्कोर (45 सेंचुरी और 48 फिफ्टी) हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई आइकॉन रिकी पोंटिंग 262 मैचों में 94 ऐसे स्कोर (25 सेंचुरी और 69 फिफ्टी) के साथ टॉप पर हैं।
