क्रिकेट

पंजाब किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे हार्दिक पांड्या! अर्शदीप और विष्णु विनोद के लिए MI कर सकती है ट्रेड- रिपोर्ट

हार्दिक पांड्या के आईपीएल भविष्य को लेकर चर्चाओं और अटकलों का दौरा जारी है। अब एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। खबर है कि मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को लेकर पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई हार्दिक के बदले पंजाब के दो महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के साथ ट्रेड कर सकती है।

Image

पंजाब किंग्स कर सकती है हार्दिक का ट्रेड। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 के रिटेशन से पहले ट्रेड की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की हो रही है। खबर हैं कि मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक MI हार्दिक पांड्या के बदले पंजाब से दो अहम खिलाड़ियों को साइन कर सकती है।

साल 2026 के आईपीएल समाप्त होने के बाद से ही हार्दिक पांड्या के ट्रे़ड होने की खबरें आम हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि खराब प्रदर्शन के चलते मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को टीम से विदा कर सकती है। ऐसे में हार्दिक के ट्रेड होने की चर्चा तेज हो गई। पहले राजस्थान, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ संभावित ट्रेड की खबरें सामने आईं।

पंजाब जा सकते हैं हार्दिक

अब खबरें आ रही हैं कि हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में ट्रेड हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या के बदले पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद को ट्रेड कर सकती है। हार्दिक पांड्या के पंजाब जाने की संभावना है। वहीं, अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद के मुंबई इंडियंस में जाने की संभावना है।

दो दिन आगे बढ़ी रिटेंशन की डेट

वहीं, बीसीसीआई ने आईपीएल रिटेंशन के लिए समयसीमा दो दिन आगे बढ़ा दी है। सोमवार, 2 नवंबर को बीसीसीआई द्वारा फ्रेंचाइजी को यह जानकारी दी। इसके तहत अब उनके पास प्लेयर्स को फाइनल करने के लिए 15 नवंबर की बजाय 17 नवंबर तक का समय है। हालांकि, IPL मिनी-ऑक्शन की तारीख और जगह में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह इवेंट पूर्व नियोजित 16 दिसंबर को गोवा में ही होगा।

3 दिसंबर को जारी होगी लिस्ट

ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 17 नवंबर टीम द्वारा खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज किए जाने की आखिरी तारीख है। 23 नवंबर को खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस बंद हो जाएगा। ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट 3 दिसंबर को जारी किया जाएगा। ऑक्शन से पहले ट्रेडिंग विंडो चालू है जिसमें कई खिलाड़ियों के एक से दूसरे टीम में जाने की संभावना है।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article