क्रिकेट

विराट कोहली ने दिखाई फुर्ती, हैरतअंगेज कैच लपकने के बाद 'धनुष' चलाने वाला जश्न- देखिए VIDEO

Virat Kohi Catch Video: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली कल (5 नवंबर 2026) अपना 38वां जन्मदिन मना जा रहे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस पर उम्र का कोई असर नजर नहीं आ रहा है। इसका एक प्रमाण उन्होंने दुनिया को ऑकलैंड के मैदान से दे दिया, जब भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच के दौरान उन्होंने एक हैरतअंदेज कैच लपका और सबको हैरान कर दिया।

Image

विराट कोहली ने लिया हैरतअंगेज कैच और फिर धनुष-बाण वाला जश्न (X/Videograb- Sony Sports Network)

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने लिया शानदार कैच
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में दिखाया कमाल
  • कैच के साथ शानदार जश्न का वीडियो भी वायरल

Virat Kohli Catch Video: भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) कल यानी गुरुवार को अपना 38वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। हालांकि इस उम्र में भी विराट की फिटनेस का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने इसका नमूना एक बार फिर मैदान पर पेश किया जब ऑकलैंड में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पहले वनडे के लिए मैदान पर उतरीं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने एक शानदार कैच लपका। स्लिप में फील्डिंग करते हुए, विराट ने अपनी बाईं ओर डाइव लगाई और एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़कर नाथन स्मिथ को पवेलियन वापस भेज दिया। न्यूजीलैंड का यह सातवां विकेट था, जिससे मैच पर भारत की पकड़ और मजबूत हो गई।

देखिए विराट के कैच का वीडियो

कोहली फिलहाल 37 साल के हैं, लेकिन अभी भी पूरी तरह से फिट हैं। उन्होंने टीम इंडिया में फिटनेस का एक सख्त कल्चर शुरू किया और भारतीय टीम को दुनिया की सबसे बेहतरीन फील्डिंग टीमों में से एक बना दिया। अपने करियर के अंतिम पड़ाव के करीब होने के बावजूद, कोहली आज भी अपने प्रदर्शन से दूसरों के लिए एक मिसाल पेश कर रहे हैं।

विराट का जश्न भी हुआ वायरल

इस बीच, कैच लेने के बाद कोहली ने 'धनुष-बाण' वाला एक अनोखा जश्न भी मनाया। इन शानदार पलों को देखकर ऑकलैंड के ईडन पार्क में मौजूद दर्शक अपनी सीटों से खड़े हो गए। यहां देखिए उनके धनुष-बाण वाले जश्न का वीडियो।

न्यूजीलैंड की पारी का पूरा हाल

मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता और बॉलिंग चुनी। गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद, भारतीय टीम ने जोरदार शुरुआत की और 33 ओवरों तक 138-8 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया था। अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कहर बरपाते हुए पावरप्ले में ही विल यंग और हेनरी निकोल्स को आउट कर दिया।

डेरिल मिशेल और टिम सीफर्ट ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन गुरनूर बराड़ ने दो अहम विकेट चटकाते हुए सीफर्ट और टॉम लैथम को पवेलियन भेज दिया। न्यूजीलैंड के मुख्य बल्लेबाज डेरिल मिशेल रन आउट हो गए, जबकि अंशुल कंबोज ने मिशेल सेंटनर और नाथन स्मिथ को आउट करके भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

हालांकि अंतिम विकेट के लिए ब्लेयर टिकनर और जेकब डफी ने कुछ शानदार छक्के लगाते हुए 39 रनों की साझेदारी कर डाली। जब न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट 40.2 ओवर में गिरा, तब तक उनकी टीम ने 185 रन बना लिए थे।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article