क्रिकेट

WPL 2027 Schedule: 14 जनवरी से शुरू होगा WPL का 5वां सीजन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

विमेंस प्रीमियर लीग का 5वां सीजन 14 जनवरी से शुरू हो रहा है। 7 फरवरी तक चलने वाले इस सीजन का पहला मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। कुल 22 मैच खेले जाएंगे।

Image

WPL 2027 Schedule: 14 जनवरी से शुरू होगा WPL का 5वां सीजन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। इस बार का सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 के बीच खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट दो वेन्यू वडोदरा और मुंबई में होगा। दोनों वेन्यू पर 11-11 मैच खेले जाएंगे। सीजन का पहला मुकाबला गुरुवार, 14 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा। 14-24 जनवरी के बीच सभी मुकाबले वडोदरा में खेले जाएंगे।

24 जनवरी के बाद के मैच मुंबई में होंगे, जहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया का ब्रेबोर्न स्टेडियम 26 जनवरी से बाकी 11 मैच होस्ट करेगा। लीग स्टेज 3 फरवरी तक चलेगा, जिससे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुकाबला तय होगा।

टाइटल की रेस शुक्रवार, 5 फरवरी को एलिमिनेटर के साथ और तेज हो जाएगी, जब पॉइंट्स टेबल में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगी। लीग स्टैंडिंग में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी, जो रविवार, 7 फरवरी को ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा। TATA WPL 2027 के सभी 22 मैच, जिसमें प्लेऑफ़ भी शामिल हैं, शाम 7:30 पर शुरू होंगे।

तारीखमैचवेन्यू
14 जनवरी (गुरुवार)रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंसवडोदरा
15 जनवरी (शुक्रवार)गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्सवडोदरा
16 जनवरी (शनिवार)दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुवडोदरा
17 जनवरी (रविवार) यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंसवडोदरा
18 जनवरी (सोमवार) गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्सवडोदरा
19 जनवरी (मंगलवार)रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्सवडोदरा
20 जनवरी (बुधवार)गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा
21 जनवरी (गुरुवारयूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
22 जनवरी (शुक्रवार) गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुवडोदरा
23 जनवरी (शनिवार)दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंसवडोदरा
24 जनवरी (रविवार)यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्सवडोदरा
26 जनवरी (मंगलवारमुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई
27 जनवरी (बुधवार)दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्समुंबई
28 जनवरी (गुरुवार)मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्समुंबई
29 जनवरी (शुक्रवार)रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्समुंबई
30 जनवरी (शनिवार)मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्समुंबई
31 जनवरी (रविवार) यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुमुंबई
1 फरवरी (सोमवार)मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्समुंबई
2 फरवरी (मंगलवार)रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्समुंबई
3 फरवरी (बुधवार) दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्समुंबई
5 फरवरी (शुक्रवार)एलिमिनेटरमुंबई
7 फरवरी (रविवार)फाइनलमुंबई
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article