क्रिकेट

भारत की प्रेमा रावत ने जड़ा टी20 का सबसे तेज अर्धशतक, हैदराबाद के खिलाफ खेली विस्फोटक पारी

Fastest T20 Fifty: भारत की प्रेमा रावत ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो यह रिकॉर्ड पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के नाम है।

Image

प्रेमा रावत (साभार-X)

Fastest T20 Fifty: भारतीय ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने मंगलवार को उत्तराखंड और हैदराबाद के बीच खेले गए टी20 मैच में अपनी बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी। उन्होंने टी20 क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा और हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने 14 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के की दम पर अपना अर्धशतक पूरा किया और टी20 में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने 357 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के नाम है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। लेकिन टी20 की बात करें तो अब यह रिकॉर्ड प्रेमा रावत के नाम हो गया है।

इंग्लैंड की मैरी केली और ऑस्ट्रेलिया की लौरा हैरिस ने भी घरेलू क्रिकेट में 15 गेंदों में अर्धशतक बनाए हैं। उनकी इस पारी के दम पर उत्तराखंड ने हैदराबाद को 89 रन से हराया। रावत की नाबाद 50 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत उत्तराखंड ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 187 रन बनाए। प्रेमा रावत के अलावा सलामी बैचर राघवी बिष्ठ ने शानदार 72 रन की पारी खेली। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम आठ विकेट पर 98 रन ही बना सकी। प्रेमा रावत ने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 12 रन देकर दो विकेट झटके।

प्रेमा रावत का क्रिकेट करियर

प्रेमा रावत भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उभरती हुई ऑलराउंडर हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उन्होंने डेब्यू किया था। पहले मुकाबले में उन्होंने 3 रन बनाए थे और 2 ओवर की गेंदबाजी में 21 रन देकर विकेटलेस रही थी। 7 टी20 मैच में प्रेमा ने 13 रन बनाए हैं जबकि उनके नाम 7 विकेट है। विमेंस प्रीमियर लीग की बात करें तो प्रेमा ने 6 मैच में 8 रन और 3 विकेट चटकाए हैं।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article