आज की ताजा खबर, 4 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में उड़ा दी रेल पटरी...पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का उड़ान परीक्षण किया, BJP आज करेगी देशभर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च आयोजित
आज की ताजा खबर लाइव, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [राजस्थान रेल पटरी धमाका], [पाकिस्तान मिसाइल], [लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च ] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने अभियान के तहत बुधवार को कई राज्यों में ’लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च और रैलियां आयोजित करेगी। भाजपा का कहना है कि यह अभियान उन कथित प्रयासों के विरोध में शुरू किया है, जिनके जरिए राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को बाधित करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का डिजिटल रूप से छेड़छाड़ किया गया वीडियो साझा करने के आरोप में उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस वीडियो में कथित तौर पर भारत के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही गई थीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं, केरलम के गृहमंत्री रमेश चेन्निथला ने करीब दो दशक पहले राज्य में सड़क निर्माण परियोजना के दौरान रिश्वत मांगने के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर एक पूर्व ठेकेदार द्वारा लगाए गए नए आरोपों की सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) से जांच कराने का निर्देश दिया है। एक आधिकारिक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। पढ़ें- देश व विदेश की अन्य जानकारी
आज की ताजा खबर, 4 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में उड़ा दी रेल पटरी...पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का उड़ान परीक्षण किया, BJP आज करेगी देशभर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च आयोजित
सीईसी ज्ञानेश कुमार पर दो करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपों की सतर्कता जांच के निर्देश
यह घटनाक्रम देशभर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच सामने आया है।
कोल्लम जिले के चदयामंगलम निवासी ठेकेदार साजन ने सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) के निदेशक को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उस समय लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सचिव रहे कुमार ने केरल राज्य परिवहन परियोजना (केएसटीपी) के तहत पूरे किए गए कार्यों का भुगतान जारी करने के लिए दो करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी।
साजन ने आरोप लगाया कि कुमार ने इंजीनियरों द्वारा पहले ही मंजूर किए जा चुके करीब 17 करोड़ रुपये के बिल के चेक जानबूझकर रोक रखे थे। उसने आरोप लगाया कि इससे मलेशियाई कंपनी पीएटीआई-बीईएल और उसके ठेकेदारों एवं कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
शिकायत के अनुसार, कंपनी के परियोजना इंजीनियर और मलेशियाई नागरिक ली सी बीन ने उन्हें बताया था कि कुमार रिश्वत की मांग पूरी होने तक चेक जारी करने से इनकार कर रहे थे।
भाजपा बुधवार को देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च आयोजित करेगी
भाजपा का कहना है कि यह अभियान उन कथित प्रयासों के विरोध में शुरू किया है, जिनके जरिए राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को बाधित करने की कोशिश की जा रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा मध्यप्रदेश के भोपाल में एक मार्च में हिस्सा लेंगे। यह मार्च अटल पथ से शुरू होकर रोशनपुरा चौराहे पर समाप्त होगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक रैली में शामिल होंगे। राज्य के दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे के दौरान नवीन का पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने और प्रबुद्ध वर्ग से संवाद करने का भी कार्यक्रम है।
पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, नवीन बुधवार को गोरखपुर पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से मार्च की शुरुआत करेंगे, जो सरदार पटेल की मूर्ति के पास माता काली मंदिर पर समाप्त होगा।
मार्च के बाद, वह तारामंडल स्थित ’एनेक्सी भवन’ में समाज के प्रमुख लोगों से संवाद करेंगे और पार्टी के जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। वह बाद में शाम को भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई की कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल होंगे।
यह दौरा उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा द्वारा अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के क्रम में हो रहा है।
पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का उड़ान परीक्षण किया
पाकिस्तानी सेना की ओर से मंगलवार देर रात जारी एक बयान के अनुसार, यह परीक्षण मंगलवार को किया गया। उसने कहा कि इससे पाकिस्तान वायुसेना की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
बयान में कहा गया है, "अत्याधुनिक टर्मिनल गाइडेंस सिस्टम से लैस यह मिसाइल लंबी दूरी पर दुश्मन के हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है।"
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने इस उपलब्धि पर वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी।
राजस्थान: रेल पटरी पर धमाके के बाद ट्रेन रद्द की गई
अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती अनूपगढ़ कस्बे के पास मंगलवार रात लगभग दस बजे पटरी पर धमाका हुआ। इससे पटरी के सीमेंट के दो ब्लॉक को नुकसान पहुंचा और वहां गड्ढा हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों में रह रहे लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के साथ-साथ अन्य सुरक्षा एवं जांच एजेंसियां मौके पर पहुंची। जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। धमाके के कारण व विस्फोटक के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
सुहास सुब्रमण्यम और पिया डांडिया अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य निर्वाचित
मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे अमेरिका में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीट, सीनेट की 37 सीट, 36 राज्यों में गर्वनर पदों और कई स्थानीय निकायों के लिए मतदान हुआ।
सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया के 10वें संसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज की। उन्हें 61.5 प्रतिशत से अधिक मत मिले, जबकि उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डेव बेकविथ को 36.4 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।
सुब्रमण्यम अमेरिकी सरकार में नीतिगत सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके है। इस दौरान उन्होंने लाखों अमेरिकियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच का विस्तार करने और उनमें सुधार लाने की दिशा में काम किया।
उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर दागा अज्ञात प्रक्षेपास्त्र : दक्षिण कोरिया
हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उत्तर कोरिया ने किस प्रकार के हथियार का परीक्षण किया है।
हाल के हफ्तों में उत्तर कोरिया ने अपने हथियारों के परीक्षण तेज कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ कूटनीतिक बातचीत फिर से शुरू करने की इच्छा जताए जाने के बाद, इन परीक्षणों को अमेरिका के साथ संभावित वार्ता में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
स्पेन में हुए भीषण ट्रेन हादसे के छह दिन बाद परिवहन मंत्री ने दिया इस्तीफा
परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने सांसदों के समक्ष कई घंटे तक हुई चर्चा के अंत में यह घोषणा की। स्पेन के व्यापक हाई-स्पीड रेल नेटवर्क पर इस वर्ष हुई यह दूसरी भीषण दुर्घटना थी।
पुएंते ने सांसदों से कहा, ’’स्पेन जैसे देश का परिवहन मंत्री एक वर्ष के भीतर दो रेल हादसों के बाद अपने पद पर बना नहीं रह सकता। यह राजनीतिक मर्यादा, सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता और पीड़ितों के प्रति संवेदना का प्रश्न है।’’
यह हादसा 28 अक्टूबर को उस समय हुआ, जब मैड्रिड-सेविले रेलमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा मुख्य संचार तंत्र ठप हो गया। इसके कारण मैड्रिड स्थित केंद्रीय नियंत्रण कक्ष ने रेल परिचालन की कमान संभाली और पटरी पर पहले से एक रेलगाड़ी मौजूद होने के बावजूद दूसरी रेलगाड़ी को आगे बढ़ने की अनुमति दे दी। परिणामस्वरूप दूसरी तेज रफ्तार रेलगाड़ी पहले से मौजूद रेलगाड़ी से जा टकराई।
मैड्रिड-सेविले रेलमार्ग पर इस वर्ष यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले जनवरी में इसी मार्ग पर दक्षिण की ओर जा रही एक रेलगाड़ी पटरी से उतरकर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी रेलगाड़ी से टकरा गई थी। उस दुर्घटना में 46 लोगों की मौत हुई थी। उस हादसे की जांच अभी जारी है।
