क्रिकेट

ट्रेड डील के लिए तैयार CSK, निशाने पर विस्फोटक इग्लिश ऑलराउंडर-हैदराबाद के लिए खेला था पिछला सीजन

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लियाम लिविंग्स्टन के ट्रेड में दिलचस्पी दिखा रही है। पिछला सीजन उन्होंने हैदराबाद के लिए खेला था जहां उनका इस्तेमाल सही तरीके से नहीं किया गया था। सीएसके रवींद्र जडेजा के जाने के बाद से एक अच्छे ऑलराउंडर की तलाश में है।

Image

लियाम लिविंग्स्टन (साभार-x)

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के कारण बीसीसीआई ने रिटेंशन की आखिरी तारीख दो दिन बढ़ाकर 17 नवंबर कर दी है। इससे पहले ट्रेड की चर्चा शुरू हो गई है। हार्दिक पांड्या किस टीम में जाएंगे ये तो अब तक कन्फर्म नहीं है, लेकिन इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंग्स्टन को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दिलचस्पी दिखा रही है। क्रिकबज की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स इंग्लिश ऑलराउंडर के ट्रेड की संभावना तलाश रही है। लिविंग्स्टन को सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछली नीलामी में 13 करोड़ रुपये में खरीदा था। लिविंग्स्टन को लेकर और भी फ्रेंचाइजी दिचस्पी दिखा रही है, लेकिन अभी यह सिर्फ बातचीत के स्टेज पर है। हालांकि, इन सब पर सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अब तक कोई फैसला नहीं आया है।

33 साल के लिविंग्स्टन का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने दो मैचों में 15 रन बनाए थे। इससे पहले उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिलीज कर दिया था। RCB ने उन्हें पिछले मेगा ऑक्शन में 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

दो खिलाड़ियों के बदले होगा ट्रेड

रिपोर्ट की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स दो लिविंग्स्टन के बदले दो खिलाड़ी को दे सकती है। फ्रेंचाइजी लिविंगस्टन और खलील अहमद के अलावा एक और खिलाड़ी पर बात कर रही हैं। ट्रेड बातचीत में केवल दो नहीं, बल्कि कई खिलाड़ी और कई फ्रेंचाइजी शामिल हैं। हालांकि, अभी तक कोई भी खबर आधिकारिक नहीं है, क्योंकि खलील पिछले कुछ सीजन से CSK के लिए अहम गेंदबाज रहे हैं। टीम उन्हीं के नेतृत्व में उतरती है। लिविंग्स्टन के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 51 मैच की 49 पारी में 1,066 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतकीय पारी खेली है। गेंदबाजी में भी लिविंग्स्टन ने 13 विकेट चटकाए हैं। ये डील हो पाती है या नहीं ये पूरी तरह से सनराइजर्स हैदराबाद के फैसले पर निर्भर करेगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article