अध्यात्म

Vrishchik Rashi Rashifal October 2023: वृश्चिक राशि वालों के लिए अक्टूबर महीना कैसा रहेगा, जानें अपना स्वास्थ्य, आर्थिक, करियर और लव राशिफल

Vrishchik Rashi Rashifal October 2023 (Scorpio Horoscope October 2023) Vrishchik Rashi 2023 October Rashifal: वृश्चिक राशि वालों को अक्टूबर में करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी वालों के लिए ये महीना काफी लकी साबित होगा। यहां पढ़ें अपना अक्टूबर का पूरा राशिफल।

Image

Scorpio Horoscope October 2023 In Hindi

Vrishchik Rashi Rashifal October 2023 (Scorpio October Horoscope 2023) Vrishchik Rashi 2023 October Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता है। मंगल पराक्रम तथा आत्मबल प्रदान करता है। मेष का स्वामी भी मंगल ही है। कर्क, सिंह, धनु तथा मीन राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग सेना तथा पुलिस की उच्च सेवा में होते हैं। पॉलिटिक्स और प्रशासन की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे डाक्टर तथा वकील होते हैं। इस राशि का शुभ रत्न है मूंगा। अब जानिए वृश्चिक राशि वालों के लिए अक्टूबर महीना कैसा रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वास्थ्य राशिफल अक्टूबर 2023

आपकी हेल्थ विगत माहों की तुलना में बेहतर रहेगी। उदर तथा रक्त संबंधी रोगों सहित हृदय के रोगी सावधानी बरतें। 04 से 09 अक्टूबर तक का समय बहुत बेहतर नहीं है ।

वृश्चिक राशि करियर राशिफल अक्टूबर 2023

आईटी और प्रशासन से सम्बद्ध लोगों के लिए यह माह अत्यंत श्रेयष्कर होगा। जॉब में उन्नति होगी। 11 अक्टूबर के बाद का समय बहुत बेहतर है। जॉब चेंज या पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। निष्कर्षतः यह माह आपके करियर के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि लव राशिफल अक्टूबर 2023

लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। 12 अक्टूबर के बाद यही प्रेम प्रसंग विवाह में बदलने की बात चल सकती है। इस माह सपत्नीक यात्रायें होंगी।

वृश्चिक राशि आर्थिक राशिफल अक्टूबर 2023

यह माह बहुत धन देगा। पूरे माह आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। जमीन, मकान या वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे। धन का व्यय मेडिकल कार्यों में भी हो सकता है। स्वास्थ्य करणों पर भी धन का व्यय हो सकता है।

वृश्चिक राशि अक्टूबर 2023 शुभ समय

11 अक्टूबर से 17 फिर 22 से 28 अक्टूबर तक का समय अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि अक्टूबर 2023 उपाय

श्री हनुमान जी की उपासना करें। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। हनुमान जी को लाल सिंदूर अर्पित करें। मसूर की दाल का दान करें।गेहूं का दान करें। प्रत्येक मंगलवार को गो शाला जाएं व वहां गो माता को रोटी व गुड़ खिलाये।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article