टेक एंड गैजेट्स

दुनिया भर में Outlook और Microsoft की सेवाएं ठप, यूजर्स नहीं कर पा रहे लॉग-इन, कंपनी का आया बयान

इस तकनीकी दिक्कत पर माइक्रोसॉफ्ट का बयान भी आया है। अपने बयान में कंपनी ने कहा कि उसकी टीम ने फिलहाल सभी डिप्लॉयमेंट (अपडेट जारी करने की प्रक्रिया) रोक दिए हैं। प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर से अतिरिक्त ट्रैफिक को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।

Image

Outlook और Microsoft की सेवाएं ठप।

Photo : AP

Outlook Glitch: माइक्रोसॉफ्ट एवं आउटलुक की सेवाएं बाधित होने दुनिया भर में इसके यूर्जर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। गुरुवार रात से माइक्रोसॉफ्ट के एप में लॉग इन करने में यूजर्स को दिक्कत महसूस होने लगी। यही नहीं ओपन एआई एवं एंथ्रोपिक्स एआई सेवाएं बाधित होने की भी रिपोर्टें हैं। इस तकनीकी दिक्कत पर माइक्रोसॉफ्ट का बयान भी आया है। अपने बयान में कंपनी ने कहा कि उसकी टीम ने फिलहाल सभी डिप्लॉयमेंट (अपडेट जारी करने की प्रक्रिया) रोक दिए हैं। प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर से अतिरिक्त ट्रैफिक को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है और प्रभावित सर्वरों को दोबारा शुरू किया जा रहा है, ताकि उन्हें फिर से सेवाओं के लिए बहाल किया जा सके।

माइक्रोसॉफ्ट 365 की सेवाओं से जुड़ने में परेशानी

माइक्रोसॉफ्ट ने इससे पहले दिन में बताया था कि उसने उत्तरी अमेरिका में यूजर्स को प्रभावित करने वाली माइक्रोसॉफ्ट टीम्स की तकनीकी समस्या को ठीक कर लिया है और इसका असर पूरी तरह खत्म हो गया है। हालांकि, बाद में कंपनी ने कहा कि इस समस्या के कारण अन्य क्षेत्रों के यूजर्स को भी माइक्रोसॉफ्ट 365 की सेवाओं से जुड़ने में परेशानी हो सकती है।

OpenAI, Anthropic को भी दिक्कत

OpenAI ने कहा कि वह Microsoft कनेक्टर्स से जुड़ी एक समस्या की जांच कर रहा है। इसके कारण नए कनेक्शन स्थापित करने में दिक्कत आ सकती है और टूल्स उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रहे हैं। वहीं, Anthropic ने भी बताया कि उसने अपने एक अपस्ट्रीम प्रोवाइडर से जुड़ी समस्या की पहचान की है, जिसका असर उसकी Microsoft सेवाओं पर पड़ रहा है।

ई-मेल भेजने और प्राप्त करने में परेशानी

आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, भारतीय समयानुसार रात करीब 11:30 बजे (अमेरिकी समय दोपहर 1 बजे के बाद) लगभग 1.30 लाख यूजर्स ने Outlook एक्सेस करने में परेशानी की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, इसके बाद शिकायतों की संख्या में कमी आई, लेकिन कई यूजर्स ने बताया कि वे न तो ईमेल भेज पा रहे हैं और न ही प्राप्त कर पा रहे हैं। कुछ यूजर्स को अपना इनबॉक्स लोड करने में भी परेशानी हुई।

'सेवाओं में आई तकनीकी बाधाओं की कर रहे जांच'

इसके अलावा, हजारों यूजर्स ने माइक्रोसॉफ्ट के वर्कप्लेस मैसेजिंग ऐप Teams, AI असिस्टेंट Copilot और Microsoft 365 की अन्य सेवाओं में भी दिक्कतों की शिकायत की। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह अपनी सेवाओं में आई तकनीकी बाधाओं की जांच कर रही है। इनमें खास तौर पर ईमेल और Teams एप्लिकेशन से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। वॉशिंगटन के रेडमंड स्थित माइक्रोसॉफ्ट ने सोशल मीडिया पर जारी अपडेट में कहा कि उसे इस बात की जानकारी है कि अमेरिका महाद्वीप के विभिन्न हिस्सों में यूजर्स को कई कनेक्शन माध्यमों के जरिए Exchange Online मेलबॉक्स एक्सेस करने में परेशानी हो रही है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article