अध्यात्म

Makar Rashi Rashifal October 2023: मकर राशि वालों के लिए अक्टूबर महीना कैसा रहेगा, जानें अपना स्वास्थ्य, आर्थिक, करियर और लव राशिफल

Makar Rashi Rashifal October 2023 (Capricorn Horoscope October 2023) Makar Rashi 2023 October Rashifal: मकर राशि वालों के लिए 15 अक्टूबर के बाद का समय आर्थिक दृष्टिकोण से शानदार रहेगा। अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। जानिए अक्टूबर महीना आपकी लव, पारिवारिक, आर्थिक और स्वास्थ्य लाइफ के लिए कैसा रहेगा।

Image

Capricorn October Horoscope 2023 In Hindi

Makar Rashi Rashifal October 2023 (Capricorn October Horoscope 2023) Makar Rashi 2023 October Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: मकर राशि का स्वामी शनि होता है। कुम्भ का भी स्वामी शनि होता है। शनि ज्ञान का कारक ग्रह है। विधि में विद्वता प्रदान करता है। इस राशि के जातक अत्यंत विद्वान होते हैं। शनि विद्या तथा आत्मबल प्रदान करता है। वृष, तुला तथा मिथुन राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग प्रशासन की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। पॉलिटिक्स, लॉ और टीचिंग की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे डाक्टर तथा वकील होते हैं। इस राशि का शुभ रत्न है नीलम। अब जानिए मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर महीना।

मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल अक्टूबर 2023

स्वास्थ्य की दृष्टि से मिश्रित माह रहेगा। 15 अक्टूबर के बाद गुरु व सूर्य आपको स्वास्थ्य सुख प्रदान करेगा। आपकी हेल्थ विगत सप्ताहों की तुलना में बेहतर रहेगी। लीवर तथा मधुमेह संबंधी रोगों सहित हृदय के रोगी सावधानी बरतें। 11 तक का समय बहुत बेहतर नहीं है।

मकर राशि करियर राशिफल अक्टूबर 2023

फ़िल्म, शिक्षा तथा प्रशासन से सम्बद्ध लोगों के लिए यह माह अत्यंत श्रेयष्कर होगा। जॉब में उन्नति होगी। 16 अक्टूबर के बाद का समय बहुत बेहतर है। 14 अक्टूबर के बाद नौकरी चेंज या पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। निष्कर्षतः यह माह करियर के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। विदेश जाने का संयोग बनेगा। आपका परफॉर्मेंस बहुत शानदार रहेगा।

मकर राशि लव राशिफल अक्टूबर 2023

लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। 15 अक्टूबर के बाद यही प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है। दाम्पत्य जीवन में 13 से 19 अक्टूबर तक थोड़ा तनाव रहेगा फिर सब ठीक हो जाएगा। फिर भी लव लाइफ अपनी सफलता तक इस माह पहुंचेगी।

मकर राशि आर्थिक राशिफल अक्टूबर 2023

आप अचल संपत्ति खरीदेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह माह बहुत बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। 14 अक्टूबर के बाद जमीन, मकान या वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे। 11 अक्टूबर तक धन का व्यय हो सकता है। इस बीच जमीन तथा वाहन क्रय करने का संयोग बनेगा।

मकर राशि अक्टूबर 2023 शुभ समय

15 अक्टूबर के बाद का समय शानदार है। 13 से 27 तक का समय आर्थिक दृष्टिकोंण से अच्छा रहेगा।

मकर राशि अक्टूबर 2023 उपाय

श्री राम तथा श्री कृष्ण उपासना करें। भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करें। श्री विष्णु जी की कृपा प्राप्त करें। प्रत्येक गुरुवार व शनिवार को विष्णुसहस्त्रनाम व सुंदरकाड का पाठ करें। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें। प्रत्येक शनिवार को तिल का दान करें तथा गाय को केला खिलाएं। शनि के बीज मंत्र का जप करें। नीले वस्त्र तथा अन्न कम्बल इत्यादि का दान करें। नीलम धारण करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का प्रतिदिन जप करें। शनिवार का व्रत रखें तथा दान पुण्य करें। प्रति शनिवार को हनुमानबाहुक का पाठ करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article