अध्यात्म

Dhanu Rashi Rashifal October 2023: धनु राशि वालों के लिए अक्टूबर महीना कैसा रहेगा, जानें अपना स्वास्थ्य, आर्थिक, करियर और लव राशिफल

Dhanu Rashi Rashifal October 2023 (Sagittarius Horoscope October 2023) Dhanu Rashi 2023 October Rashifal: धनु राशि के आईटी, बैंकिंग व मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अक्टूबर माह अत्यंत श्रेयष्कर होगा। 16 अक्टूबर के बाद जॉब चेंज कर सकते हैं।

Image

Sagittarius Horoscope October 2023 In Hindi

Dhanu Rashi Rashifal October 2023 (Sagittarius October Horoscope 2023) Dhanu Rashi 2023 October Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: धनु राशि का स्वामी गुरु होता है। गुरु विद्या तथा आत्मबल प्रदान करता है। कर्क, सिंह, मेष तथा वृश्चिक राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग सेना तथा पुलिस की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। पॉलिटिक्स और प्रशासन की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे डाक्टर तथा वकील होते हैं। धनु राशि का शुभ रत्न है पुखराज। अब जानिए धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर महीना।

धनु राशि स्वास्थ्य राशिफल अक्टूबर 2023

इस वर्ष आपकी हेल्थ विगत माहों की तुलना में बेहतर रहेगी। बीपी संबंधी रोगों सहित हृदय के रोगी सावधानी बरतें। हड्डी के रोगियों के लिए समय बहुत बेहतर नहीं है ।

धनु राशि करियर राशिफल अक्टूबर 2023

आईटी, बैंकिंग व मीडिया से सम्बद्ध लोगों के लिए यह माह अत्यंत श्रेयष्कर होगा। जॉब में उन्नति होगी। 11 अक्टूबर के बाद का समय बहुत बेहतर है। 16 अक्टूबर के बाद जॉब चेंज या पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। निष्कर्षतः यह माह आपके जॉब के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।

धनु राशि लव राशिफल अक्टूबर 2023

12 अक्टूबर तक लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। कहीं दूर यात्रा का संयोग बन सकता है। दाम्पत्य जीवन में 11 अक्टूबर तक थोड़ा तनाव रहेगा फिर सब ठीक हो जाएगा।

धनु राशि आर्थिक राशिफल अक्टूबर 2023

आर्थिक दृष्टि से यह माह बहुत बेहतर रहेगा। यह माह व्यवसाय में बहुत धन देगा। पूरे माह आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। जमीन, मकान या वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे। 11 अक्टूबर तक थोड़ा धन का व्यय मेडिकल कार्यों में हो सकता है।

धनु राशि अक्टूबर 2023 शुभ समय

14 से 27 अक्टूबर तक बेहतर समय है। यह समय संतान की प्रगति के लिए भी अच्छा रहेगा।

धनु राशि अक्टूबर 2023 उपाय

श्री विष्णु जी की उपासना करें। प्रत्येक गुरुवार को श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें। प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल का दान करें तथा गाय को केला खिलाएं। गुरु, सूर्य तथा मंगल के बीज मंत्र का जप करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article