Singh Rashi Rashifal October 2023 (Leo October Horoscope 2023) Singh Rashi 2023 October Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। इस राशि के जातक राजनीति में बहुत उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। बड़े प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं। देश विदेश में उच्च प्रबंधकीय पदों को सुशोभित करते हैं। इस राशि के जातक बहुत सफल व्यवसायी होते हैं। न्यायिक सेवा में बड़े पदों को प्राप्त करते हैं। कर्क, मेष, वृश्चिक, धनु तथा मीन इनकी मित्र राशियां हैं। इस राशि का मुख्य रत्न है माणिक्य। जानिए सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर का महीना।
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल अक्टूबर 2023
05 अक्टूबर तक हेल्थ में थोड़ी प्राब्लम रहेगी। दिनांक 15 के बाद समय अच्छा रहेगा। बीपी तथा शुगर के रोगी सावधानी बरतेंगे। उदर तथा नेत्र रोग की संभावना है।
सिंह राशि करियर राशिफल अक्टूबर 2023
इस माह आप अपने जॉब में उन्नति करेंगे। 09 से 15 अक्टूबर के बीच प्रोमोशन या जॉब चेंज की संभावना है। 18 अक्टूबर तक फिर उत्थान है। जॉब चेंज किए जाने की संभावना रहेगी।
सिंह राशि लव राशिफल अक्टूबर 2023
इस माह आपका दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। 09 अक्टूबर तक जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव लाइफ इस माह विवाह के रूप में बदलेगी। युवाओं के लिए प्रेम विवाह का अच्छा समय है।
सिंह राशि आर्थिक राशिफल अक्टूबर 2023
इस माह आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। व्यय की अधिकता रहेगी तथा 15 अक्टूबर के बाद स्थिति लाभप्रद रहेगी। वाहन क्रय कर सकते हैं। इस माह आप धन की बचत करने में सफल रहेंगे।
सिंह राशि अक्टूबर 2023 शुभ समय
15 अक्टूबर के बाद का समय बहुत अच्छा है।
सिंह राशि अक्टूबर 2023 उपाय
प्रत्येक रविवार को तीन बार श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। कम से कम 108 बार प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रविवार का व्रत रहें तथा अन्न दान करें।
