अध्यात्म

Kanya Rashi Rashifal October 2023: कन्या राशि वालों के लिए अक्टूबर महीना कैसा रहेगा, जानें अपना स्वास्थ्य, आर्थिक, करियर और लव राशिफल

Kanya Rashi Rashifal October 2023 (Virgo Horoscope October 2023) Kanya Rashi 2023 October Rashifal : अक्टूबर के महीने में कन्या राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से ये महीना थोड़ा कमजोर रहेगा। आपको अपने खान-पान पर उचित ध्यान देना होगा। यहां जानिए अक्टूबर महीने का कन्या राशिफल।

Image

Virgo Horoscope October 2023: कन्या राशि अक्टूबर राशिफल 2023

Kanya Rashi Rashifal October 2023 (Virgo October Horoscope 2023) Kanya Rashi 2023 October Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: कन्या राशि का स्वामी बुध होता है। इस राशि के जातक प्रबंधकीय सेवा में उच्च पदों की प्राप्ति करते हैं। उच्च प्रशासनिक सेवाओं में होते हैं। राजनीति में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। न्यायिक सेवाओं में जाते हैं। मिथुन का भी स्वामी बुध है। वृष, तुला, मकर और कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं। अब जानिए कन्या राशि का अक्टूबर का राशिफल।

कन्या राशि स्वास्थ्य राशिफल अक्टूबर 2023

15 अक्टूबर तक हेल्थ में थोड़ी प्राब्लम रहेगी। उसके बाद स्वास्थ्य सुख बेहतर हो जाएगा। स्किन प्राब्लम, उदर विकार तथा बोन प्राब्लम की संभावना रहेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि करियर राशिफल अक्टूबर 2023

इस वर्ष आप जॉब में उन्नति करेंगे। प्रमोशन प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। आई टी व मीडिया के जातकों को पदोन्नति या जॉब चेंज के अवसर मिलेंगे। आफिस का वातावरण सुखद रहेगा।

कन्या राशि लव राशिफल अक्टूबर 2023

लव लाइफ में खूब यात्रा होगी। 14 अक्टूबर के बाद युवाओं को प्रेम में सफलता मिलेगी। विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। 09 तक का समय विवाद का हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सितम्बर से 11 अक्टूबर तक सावधान रहना होगा।

कन्या राशि आर्थिक राशिफल अक्टूबर 2023

इस माह के प्रथम सप्ताह में थोड़ी आर्थिक परेशानी रहेगी। 15 अक्टूबर के बाद धन प्राप्ति के सुखद संयोग बनेंगे। कई वित्तीय कार्य करेंगे। 16 अक्टूबर के बाद वाहन भी खरीद सकते हैं। इस माह स्वर्ण तथा हीरे के आभूषण भी लेंगे। धन का व्यय होता रहेगा।

कन्या राशि अक्टूबर 2023 शुभ समय

11 अक्टूबर के बाद समय बेहतर है। जॉब के लिए यह समय बहुत श्रेयष्कर है।

कन्या राशि अक्टूबर 2023 उपाय

प्रतिदिम श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ कीजिये। प्रत्येक बुधवार को श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित कीजिये। प्रत्येक बुधवार गाय को पालक या हरा चारा खिलाएं। मूंग का दान कीजिए। गरीबों में वस्त्र का वितरण कीजिये। बुध के बीज मंत्र के साथ साथ शुक्र तथा शनि के बीज मंत्र का जप करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article