Vrishabha Rashi Rashifal October 2023 (Taurus October Horoscope 2023) Vrishabha Rashi 2023 October Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: वृष राशि का स्वामी शुक्र होता है। शुक्र फ़िल्म तथा मीडिया का कारक ग्रह है। बुध और शनि इसके मित्र ग्रह हैं। कन्या, तुला, मकर तथा कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं। बुध तथा शनि इसके मित्र ग्रह हैं। ओपल तथा हीरा शुक्र के रत्न हैं। इस राशि के जातक फ़िल्म, मीडिया, प्रबंधन, विधि तथा प्रशासन के फील्ड में बहुत सफल होते हैं। जानिए वृषभ राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा।
वृषभ राशि स्वास्थ्य राशिफल अक्टूबर 2023
इस माह आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। यूरिन की प्राब्लम शुक्र देता है। 07 से 15 अक्टूबर तक का समय थोड़ा खराब है। बीपी तथा शुगर से प्रभावित लोग 14 अक्टूबर तक अत्यंत सावधानी बरतेंगे।
वृषभ राशि करियर राशिफल अक्टूबर 2023
इस माह आपका करियर बहुत शानदार रहेगा। 15 से 26 अक्टूबर के मध्य कोई बड़ी सफलता मिलेगी। विदेश जाने की प्रबल संभावना है। इस माह पदोन्नती या जॉब चेंज के अवसर प्राप्त होंगे।
वृषभ राशि लव राशिफल अक्टूबर 2023
इस माह आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। विवाह के संयोग बनेंगे। 08 से15 अक्टूबर तक लव लाइफ को बचाकर रखना होगा। इस मंथ आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। 05 अक्टूबर तक लव लाइफ में थोड़ा तनाव का माहौल बन सकता है।
वृषभ राशि आर्थिक राशिफल अक्टूबर 2023
इस माह के प्रारंभिक तीन दिन संघर्ष के रहेंगे। 07 के बाद स्थिति अच्छी रहेगी। इस माह धन का निवेश शेयर तथा रियल स्टेट में करेंगे। 15 अक्टूबर के बाद धन का आगमन बहुत अच्छा होगा। जमीन या मकान खरीदने के संयोग बनेंगे। वाहन भी खरीदने का सुखद संयोग बन सकता है।
वृषभ राशि अक्टूबर 2023 शुभ समय
04 से 09 अक्टूबर फिर 15 से 22 अक्टूबर का समय बहुत ही शुभ है। यह समय आपके लिए शुभ रहेगा।
वृषभ राशि अक्टूबर 2023 उपाय
प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। माता लक्ष्मी की उपासना श्री विष्णु के संग करें। भगवान शिव का शुभ मुहूर्त में रूद्राभिषेक कराएं। अंधे गरीब व्यक्ति को शुक्रवार को अन्न तथा वस्त्र का दान करें। शुक्र, शनि तथा बुध के बीज मंत्र का जप करें। छात्रों को सफलता के लिए माता सरस्वती की उपासना करें। व्यवसाय में उन्नति हेतु गाय को शुक्रवार को भोजन कराते रहें। पत्नी का दिल तोड़ने से शुक्र खराब होता है। जीवन साथी से प्यार से बोलें।
