देश

पहले किया नमस्ते, फिर गर्मजोशी से मिलाया हाथ... जब अचानक CM सम्राट से मिले प्रशांत किशोर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की पटना में एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात हुई। एक-दूसरे पर तीखे राजनीतिक हमले करने वाले दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की। यह मुलाकात बीजेपी नेता आरके सिन्हा के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में हुई।

Image

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की अचानक मुलाकात।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Samrat Chaudhary Meets Prashant Kishor: बिहार की सियासत में एक-दूसरे पर तीखे हमले करने वाले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की एक मुलाकात चर्चा में है। पटना में दोनों नेता आमने-सामने आए तो तल्खी के बजाय चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। दोनों ने हाथ मिलाया, कुछ देर बातचीत की और फिर अपने-अपने रास्ते चले गए।

यह मुलाकात पटना में बीजेपी के वरिष्ठ नेता आरके सिन्हा के ब्रह्मभोज कार्यक्रम के दौरान हुई। कार्यक्रम में कई अन्य राजनीतिक और चर्चित हस्तियां भी मौजूद थीं। सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद बिहार के सियासी गलियारों में इसके मायने तलाशे जा रहे हैं।

एक-दूसरे पर हमलावर रहे हैं सम्राट और प्रशांत किशोर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर के बीच पिछले कुछ समय से राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिल रही है। प्रशांत किशोर लगातार बिहार सरकार और मुख्यमंत्री के बयानों पर सवाल उठाते रहे हैं। हाल ही में 4 नवंबर को प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी के 'क्राइम और अपराध' वाले बयान पर तंज कसा था।

उन्होंने मुख्यमंत्री की शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी टिप्पणी की थी। इसके जवाब में सम्राट चौधरी की ओर से भी प्रशांत किशोर पर राजनीतिक हमले होते रहे हैं। ऐसे में दोनों नेताओं का एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुस्कुराकर मिलना चर्चा का विषय बन गया है।

30 नवंबर से विधानसभा में होगा आमना-सामना

इस मुलाकात का समय भी अहम है। बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर सदन में आमने-सामने होंगे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article