Mithun Rashi Rashifal October 2023 (Gemini October Horoscope 2023) Mithun Rashi 2023 October Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है। इस राशि के जातक बहुत ही मृदुभाषी होते हैं। बुध वाणी का कारक ग्रह है। बुध उच्च कोटि का प्रबंधन स्किल देता है। इस राशि के जातक कुशाग्र बुद्धि वाले तथा विशाल व्यक्तित्व के धनी होते हैं। बैंकिंग, मैनेजमेंट, मीडिया, टीचिंग, तथा मेडिकल फील्ड में बहुत ही गगनचुंबी सफलता की प्राप्ति करते हैं। कन्या राशि का भी स्वामी बुध है। तुला, वृष, मकर तथा कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं। जानिए मिथुन राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा।
मिथुन राशि स्वास्थ्य राशिफल अक्टूबर 2023
इस माह आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। स्किन की प्रॉब्लम बुध देता है। 06 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक का समय थोड़ा खराब है। बीपी तथा शुगर से प्रभावित लोग इस बीच अत्यंत सावधानी बरतेंगे। लीवर के प्रति सचेत रहें। शुद्ध व सात्विक भोजन ग्रहण करें।
मिथुन राशि करियर राशिफल अक्टूबर 2023
इस माह आपका करियर बहुत शानदार रहेगा। आपको मनोवांछित सफलता मिलेगी। जॉब में प्रमोशन की प्रबल संभावना है। बैंकिंग व आईटी फील्ड के लोगों को जॉब चेंज के अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन राशि लव राशिफल अक्टूबर 2023
इस माह आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। विवाह के संयोग बनेंगे। 1 लव लाइफ व जॉब वर्क के बीच टाइम मैनेजमेंट सही रखना होगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।
मिथुन राशि आर्थिक राशिफल अक्टूबर 2023
इस माह के प्रारंभिक पांच दिवस संघर्ष के रहेंगे। उसके बाद स्थिति अच्छी रहेगी। धन का निवेश शेयर तथा रियल स्टेट में करेंगे। 14 अक्टूबर के बाद धन का आगमन बहुत अच्छा होगा। जमीन या मकान खरीदने के संयोग बनेंगे। 15 अक्टूबर के बाद वाहन भी खरीदने का सुखद संयोग बन सकता है।
मिथुन राशि अक्टूबर 2023 शुभ समय
07 से 13 फिर 15 से 22 अक्टूबर तक का समय बहुत अच्छा है। यह समय आपके लिए शुभ है।
मिथुन राशि अक्टूबर 2023 उपाय
प्रत्येक बुधवार को श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। माता लक्ष्मी की उपासना श्री विष्णु के संग करें। भगवान शिव का शुभ मुहूर्त में रूद्राभिषेक कराएं। अन्न तथा वस्त्र का दान करें। शुक्र, शनि तथा बुध के बीज मंत्र का जप करें। छात्रों को सफलता के लिए गणेश जी की उपासना करें। व्यवसाय में उन्नति हेतु को शुक्रवार व बुधवार को मन्दिर में सबको भोजन कराते रहें। बुध के साथ शुक्र को भी ठीक करें। पत्नी का दिल तोड़ने से शुक्र खराब होता है। जीवन साथी से प्यार से बोलें। माता काली मंदिर में माता का दर्शन करें। गो माता को पालक खिलाएं।
