वेब सीरीज

Koffee With Karan 9: करण जौहर के मेहमान बनेंगे Samay Raina! खुद दिया बड़ा हिंट

Koffee With Karan 9: करण जौहर अपने शो 'कॉफी विद करण 9' के साथ खूब मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं अब बताया जा रहा है कि समय रैना भी जल्द ही यहां मेहमान बनेंगे।

Image

Koffee With Karan 9 का हिस्सा बनेंगे Samay Raina! (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Samay Raina To Appear On Koffee With Karan 9: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी फिल्मों से तो लोगों का खूब मनोरंजन किया ही है। वहीं इन दिनों वह अपने पॉपुलर टॉक शो 'कॉफी विद करण 9' के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। करण जौहर के 'कॉफी विद करण 9' पर अभी तक बॉलीवुड के कई सितारे बतौर मेहमान नजर आ चुके हैं। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर करीना कपूर, सैफ अली खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी तक का नाम शामिल है। वहीं अब 'कॉफी विद करण 9' को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि करण जौहर के टॉक शो में समय रैना बतौर मेहमान नजर आ सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'रामायण' की सुनामी में उड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड, 9वें दिन की कमाई से 'धुरंधर 2' भी छोड़ा पीछे

दरअसल, समय रैना (Samay Raina) ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जो कि करण जौहर के 'कॉफी विद करण 9' की है। हालांकि इस फोटो के कैप्शन में समय रैना ने कुछ नहीं लिखा है। लेकिन उनकी पोस्ट से अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि समय रैना जल्द ही 'कॉफी विद करण 9' का हिस्सा बन सकते हैं। खबरों की मानें तो समय रैना इस शो में मेधा शंकर के साथ नजर आ सकते हैं। साथ ही उनका एपिसोड सीजन का दूसरा आखिरी एपिसोड होगा। लेकिन इस बात की अभी तक मेकर्स या समय रैना ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: YRF की पहली हॉरर फिल्म में लीड एक्टर बन Varun Dhawan मचाएंगे धमाल, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

    'कॉफी विद करण 9' पर हुई थी समय रैना की चर्चा

    बता दें कि 'कॉफी विद करण 9' पर वरुण धवन ने एक टास्क के तहत समय रैना को फोन किया था। लेकिन समय रैना ने कॉल पर बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वक्त बिता रहे हैं। उनकी बातें सुनकर करण जौहर ने कहा कि वह इस वक्त 'कॉफी विद करण 9' पर हैं। फिल्ममेकर ने समय से आगे कहा, "तुम्हें इसी तरह कॉफी विद करण पर खुलकर बात करनी है। जल्दी आओ और अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में सच बताओ।" इस बातचीत के बाद से ही लोगों के मन में सवाल उठने लगे थे कि क्या समय रैना 'कॉफी विद करण 9' में नजर आएंगे या नहीं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article