देश

VIDEO: गिग वर्कर की स्कूटी पर राहुल गांधी की सवारी, बाइक रैली में दिखा कांग्रेस नेता का अलग अंदाज

हैदराबाद में गिग वर्कर्स की बाइक रैली में राहुल गांधी शामिल हुए। इस दौरान वह एक गिग वर्कर की स्कूटी पर पीछे बैठे नजर आए। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी रैली में हिस्सा लिया। यह आयोजन गिग वर्कर्स के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों को लेकर किया गया।

Image

गिग वर्कर की स्कूटी पर पीछे बैठकर रैली पहुंचे राहुल गांधी। ANI

Photo : ANI

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शनिवार को गिग वर्कर्स की बाइक रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी एक गिग वर्कर की स्कूटी पर पीछे बैठकर रैली में निकले।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने भी बाइक रैली में हिस्सा लिया। यह रैली गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम का हिस्सा थी।

गिग वर्कर्स के लिए क्या है सरकार की योजना?

तेलंगाना के श्रम मंत्री जी विवेक वेंकटस्वामी के मुताबिक, सरकार गिग वर्कर्स के लिए वेलफेयर बोर्ड बनाने, दुर्घटना की स्थिति में बीमा सुरक्षा देने और कामगारों के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल शुरू करने की दिशा में काम कर रही है। इसके अलावा शिकायतों के निपटारे के लिए भी पोर्टल बनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि हैदराबाद में करीब चार लाख गिग वर्कर्स को इन पहलों से फायदा मिल सकता है।

भारत जोड़ो यात्रा के वादे से जुड़ा कार्यक्रममंत्री विवेक वेंकटस्वामी ने कहा कि यह कार्यक्रम राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान गिग वर्कर्स से किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम है। उनके मुताबिक, गिग वर्कर्स से जुड़े कानून का सरकारी आदेश जारी हो चुका है और इसके नियम भी तैयार किए गए हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article