अध्यात्म

Meen Rashi Rashifal October 2023: कुंभ राशि वालों के लिए अक्टूबर महीना कैसा रहेगा, जानें अपना स्वास्थ्य, आर्थिक, करियर और लव राशिफल

Meen Rashi Rashifal October 2023 (Pisces Horoscope October 2023) Meen Rashi 2023 October Rashifal: मीन राशि वालों की पूरे महीने आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। जमीन, मकान या वाहन खरीदने के शुभ संयोग बनेंगे। यहां जानिए अक्टूबर का अपना लव, स्वास्थ्य, करियर और आर्थिक राशिफल।

Image

Pisces Horoscope October 2023 In Hindi

Meen Rashi Rashifal October 2023 (Pisces October Horoscope 2023) Meen Rashi 2023 October Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: मीन राशि का स्वामी गुरु होता है। इस राशि के जातक अत्यंत विद्वान होते हैं। गुरु विद्या तथा आत्मबल प्रदान करता है। कर्क, सिंह, मेष तथा वृश्चिक राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग प्रशासन की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। बहुत अच्छे डाक्टर तथा वकील होते हैं। इस राशि का शुभ रत्न है पुखराज। जानिए मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर का महीना।

मीन राशि स्वास्थ्य राशिफल अक्टूबर 2023

यह माह आपको स्वास्थ्य सुख प्रदान करेगा। आपकी हेल्थ विगत समय की तुलना में बेहतर रहेगी। नेत्र तथा श्वांस संबंधी रोगों सहित हृदय के रोगी सावधानी बरतें। 03 से 07 अक्टूबर तक का समय बहुत बेहतर नहीं है ।

मीन राशि करियर राशिफल अक्टूबर 2023

राजनीति, शिक्षा, आईटी तथा प्रशासन से सम्बद्ध लोगों के लिए यह माह अत्यंत श्रेयष्कर होगा। जॉब में उन्नति होगी। 14 अक्टूबर के बाद का समय बहुत बेहतर है। 15 से 26 अक्टूबर के मध्य जॉब चेंज या पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपके करियर के लिए अक्टूबर बहुत ही अच्छा रहेगा। आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के जातकों को विदेश जाने का संयोग बनेगा।

मीन राशि लव राशिफल अक्टूबर 2023

लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है। 08 अक्टूबर तक थोड़ा तनाव रहेगा फिर सब ठीक हो जाएगा। लव लाइफ अपनी सफलता तक इस माह पहुंचेगी। परिवार में विवाह की बात चलेगी।

मीन राशि आर्थिक राशिफल अक्टूबर 2023

आर्थिक दृष्टि से यह माह बहुत बेहतर रहेगा। धन का आगमन है। पूरे माह आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। जमीन, मकान या वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे। धन का व्यय कुछ अचल संपत्ति क्रय करने में हो सकता है।

मीन राशि अक्टूबर 2023 शुभ समय

14 से 27 अक्टूबर तक का समय शानदार है। आर्थिक दृष्टिकोंण से यह माह अच्छा रहेगा।

मीन राशि अक्टूबर 2023 उपाय

भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करें। श्री विष्णु जी की कृपा प्राप्त करें। प्रत्येक गुरुवार को विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें। प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल का दान करें तथा गाय को केला खिलाएं। गुरु, सूर्य तथा मंगल के बीज मंत्र का जप करें। पीले वस्त्र तथा हल्दी का दान करें। टोपाज धारण करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जप करें

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article