Makar Rashifal Today (Capricorn Horoscope Today), आज का मकर राशिफल 25 नवंबर 2022: लोगों की मदद को और लोगों की अच्छाई को आप समझ नहीं पा रहे इसलिए उसमे भी आप कमियाँ या गलतियाँ ही निकालते चले जा रहे हैं पर इसका एक बड़ा कारण यह भी है की आपने अपने रवैये को बहुत ज्यादा सख्त बना रखा है।
क्या करें – हालात ने आपका पूरा साथ निभाया है जिसके चलते आपकी समृद्धि भी बेहतर हुई है पर बहुत हद तक संभव है की आपकी देनदारी का बोझ भी बढ़ रहा हो और आपके आसपास आपके अपनों की जरूरतें भी बढ़ रही हों जिसकी वजह से आपके ऊपर कुछ तनाव हो सकता है जिसे दूर करने की जरूरत है।
क्या न करें – रोजमर्रा के मतभेद को लेकर आप लोगों से उलझन न बढ़ाते चले जाएँ इसलिए अपने व्यवहार को इतना सख्त न बनाएं की लोग आपकी बात को समझ ही न पाएं। थोड़ी सी शांति बनाए रखें ताकि कोई मुश्किल बढ़े नहीं।
पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई लिखाई से बड़ा लाभ मिल सकता है और आपकी मेहनत रंग ला सकती है। अब उसी पढ़ाई में तेजी से सुधार लाने की जरूरत है जिसके लिए आप सक्षम हैं।
मेहनत – मेहनत तो करनी ही पड़ेगी पर अपने नुकसान पर भी एक नजर रखनी होगी। बढ़ते हुए खर्चों को भी संभालना होगा और वो सबकुछ भी आपकी मेहनत और आपकी प्रेरणा से ही संभव हो पाएगा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
