क्रिकेट

IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

वेस्टइंडीड ने 250 रन का लक्ष्य हासिल कर भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली। आखिर टीम इंडिया 249 रन बनाकर भी क्यों हार गई। सनराइजर्स हैदराबाद के कोच वरुण एरॉन ने इसके पीथे का कारण बताया है।

Image

भारत और वेस्टइंडीज (साभार-X)

वेस्टइंडीज ने शे होप की नाबाद 102 रन की पारी के दम पर भारत के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। 250 रन का लक्ष्य वेस्टइंडीज ने 4 विकेट खोकर 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। होप के अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 37 गेंद में 84 और बाद में रोमारियो शेफर्ड ने 13 गेंद में 34 रन की पारी खेली। पूरे मुकाबले में 501 रन बने जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा सबसे ज्यादा है, लेकिन सवाल है कि आखिर टीम इंडिया 249 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भी क्यों हार गई। सनराइजर्स हैदराबाद के कोच और पूर्व भारतीय गेंदबाज वरुण एरॉन ने बताया कि टीम इंडिया से कहां चूक हुई।

पावरप्ले में अक्षर पटेल को चौथा ओवर देना

वरुण एरॉन ने पावरप्ले में अक्षर पटेल से गेंदबाजी करने को टीम इंडिया की बड़ी चूक बताया। 3 ओवर में वेस्टइंडीज 31 रन के स्कोर पर 2 विकेट खोकर मुश्किल से उबरने के फिराक में थी और अक्षर पटेल को चौथा ओवर सौंपा गया। अक्षर ने इस ओवर में 2 छक्के और एक चौका सहित 16 रन खर्चे और वेस्टइंडीज ने मोमेंटम अपनी ओर खींच लिया।

अर्शदीप के 18वें ओवर में बदला मैच

17 ओवर बाद वेस्टइंडीज की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 223 रन बना चुकी थी। उसे 18 गेंद में 27 रन की दरकार थी, लेकिन फिर अर्शदीप सिंह को 18वां ओवर दिया। उन्होंने इस ओवर में 17 रन खर्चे और वेस्टइंडीज ने मैच को अपनी तरफ मोड़ लिया।

सुनील गावस्कर ने बताई तीसरी वजह

टीम इंडिया के हार का तीसरा कारण सुनील गावस्कर ने बताया। उन्होंने कहा कि जब मैदान पर ओस होता है तो स्पिन गेंदबाजों को और धीमी गेंदबाजी करनी चाहिए, लेकिन कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ऐसा नहीं कर रहे थे। इसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा। कुलदीप ने 4 ओवर में 53 जबकि अक्षर पटेल ने 3.3 ओवर में 63 रन खर्चे। दोनों गेंदबाजों को शेरफेन रदरफोर्ड और शे होप ने निशाना बनाया और सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article