Kumbh Rashifal Today (Aquarius Horoscope Today), आज का कुंभ राशिफल 25 नवंबर 2022: काम के प्रति अपनी लगन को बढ़ाना होगा और ऐसी तसल्ली करते चले जाने से बचना होगा की सबकुछ ठीक है क्योंकि सबकुछ ठीक कभी भी नहीं होता।
क्या करें – अपने प्रदर्शन को अपने काम में लगाने की जरूरत पड़ेगी और उसमें आपका ज्ञान और आपकी जानकारी आपकी हर तरह से मदद भी करेगी। रोजमर्रा की चुनौतियों को भी इस नजर से देखना होगा की वो हैं और हमेशा रहेंगी, इसलिए भी बहुत सारी चीजों को कबूल करके चलना होगा।
क्या न करें – मेहनत से आप दूर न भागते चले जाएँ, इसलिए अपने मन में किसी भी तरह की अनिच्छा को न बढ़ाएं। आपकी समस्या इस समय यह है की आप अपने कदम पीछे हटाते चले जा रहे हैं और इस समय वही ठीक नहीं है।
रिश्तेनाते – रिश्तों का तालमेल अच्छा बना हुआ है क्योंकि आप कामकाज में और घर परिवार में संतुलन बिठा पा रहे हैं पर फिर भी आपको खुद पर भरोसा करना होगा ताकि आप अपने हालात को बेहतर कर सकें। जिंदगी में यही प्रयास काम करता है जिससे आपको जुड़े भी रहना होगा।
धन दौलत – आर्थिक स्तिथि ठीक है पर उसे बनाए रखना एक चुनौती हो सकती है। अपनों की जरूरतों को भी पूरा करना है और अपनी गलतियों से भी बचना है इसलिए आर्थिक स्तिथि पर एक नजर रखने की भी जरूरत है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
